UP Bypoll Results: 9 सीटों पर चुनाव रिजल्ट घोषित, 7 सीटों पर NDA की जीत से BJP में जश्न
UP Bypoll Results 2024: यूपी उपचुनाव में 9 में से 7 सीटों पर जीत के साथ कमल खिला है। यूपी में बीजेपी का 'बंटोगे तो कटोगे' का दांव चला वहीं सपा जाति की सियासत में अटकी रह गई। 9 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों में साफ हो गया है कि योगी का बटोगे तो कटोगे यूपी की जनता का मूड बन गया है।
- चुनाव न्यूज़
- 7 min read

Live Blog
UP Election Results 2024 Live: उत्तर प्रदेश उपचुनाव में सीएम योगी का 'बंटेंगे तो कटेंगे' का नारा जमकर गूंजा था। वहीं अखिलेश यादव का चुनाव प्रचार बीजेपी पर हमले और जाति की सियासत के इर्द-गिर्द ही घूमता नजर आया। चुनाव प्रचार के दौरान दोनों दलों के अपने-अपने वादे और दावे थे, लेकिन उपचुनाव के नतीजे से पहले आए एग्जिट पोल ने सपा की नींद जरूर उड़ा दी। मैट्रिज के एग्जिट पोल के मुताबिक उपचुनाव की कुल 9 सीटों में से बीजेपी 7 सीटें जीत रही है, जबकि सपा को महज 2 सीटें ही मिलने का अनुमान है।
यूपी में 7 सीटों पर खिला कमल दो सीटों पर दौड़ेगी साइकिल
मीरापुर- मिथिलेश पाल- राष्ट्रीय लोक दल
कुंडरकी- रामवीर सिंह- भाजपा
गाजियाबाद- संजीव शर्मा- भाजपा
खैर- सुरेंदर दिलेर- भाजपा
करहल- तेज प्रताप सिंह- सपा
सिसामऊ- नसीम सोलंकी- सपा
फूलपुर- दीपक पटेल- भाजपा
कटेहरी- धर्मराज निशाद- भाजपा
माझवां- सुचिस्मिता मौर्य- भाजपा
7 सीटों पर यूपी उपचुनाव के परिणाम घोषित
चुनाव आयोग की ओर से उत्तर प्रदेश की 7 विधानसभा सीटों पर परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। गाजियाबाद, खैर, करहल, मीरापुर, सिसामऊ, फूलपुर, माझवां में नतीजे घोषित हो गए। कुंडरकी में भाजपा बढ़त के साथ चल रही है। कटेहरी में भी भाजपा उम्मीदवार आगे हैं। मीरापुर में रालोद, गाजियाबाद, खैर, फूलपुर और माझवां ने जीत हासिल कर ली। सिसमाऊ, करहल में सपा को जीत मिली है। कुंडरकी में भाजपा बढ़त के साथ चल रही है। कटेहरी में भी भाजपा उम्मीदवार आगे हैं।
Advertisement
उपचुनाव में जीत पर सीएम योगी का बयान
यूपी उपचुनाव में जीत पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा, "पूरे प्रदेश में फैले हुए विधानसभा सीट है, जिनमें भाजपा गठबंधन में 7 सीटें जीती हैं। इस ऐतिहासिक विजय के लिए इसका श्रेय पीएम मोदी के नेतृत्व को उनके मार्गदर्शन को जाता है। क्योंकि उनका यशस्वी नेतृत्व मार्गदर्शन ही डबल इंजन सरकार को सुरक्षा, सुशासन और समृद्धि की मार्ग पर आगे बढ़ाकर लोक कल्याण के कार्य को जमीनी धरातल पर उतारने का काम करता है। ये पीएम मोदी के नेतृत्व पर जनता के विश्वास की मुहर है। जनता को अटूट विश्वासल है कि मोदी जी के नेतृत्व में उनकी नीतियां उनके निर्णय देश और समाज के अनुकूल है और उस अुकूलता पर जनता निर्भर है। ये संपूर्ण विजय के लिए भाजपा के समर्पति सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओँ को जिन्होंने, प्राण प्रण से जुड़कर डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को आम जन तक पहुंचाने का काम किया है, उन सबका अभिनंनदन करता हूं और सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई देता हूं।"
इन सीटों पर लीड कर रही भाजपा
उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। काउंटिंग जारी है और चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के हिसाब से भाजपा ने अबतक फूलपुर, खैर, गाजियाबाद, में जीत हासिल की। वहीं सिसामऊ और करहल में सपा ने जीत दर्ज की। इसके अलावा कटेहरी और मझवां में भारतीय जनता पार्टी लीड कर रही है, जबकि मीरापुर में RLD को बढ़त मिलती नजर आ रही है।
Advertisement
उपचुनाव रिजल्ट के बीच अखिलेश यादव का बड़ा आरोप
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "‘इलेक्शन’ को ‘करप्शन’ का पर्याय बनानेवालों के हथकंडे तस्वीरों में क़ैद होकर दुनिया के सामने उजागर हो चुके हैं। दुनिया से लेकर देश और उत्तर प्रदेश ने इस उपचुनाव में चुनावी राजनीति का सबसे विकृत रूप देखा। असत्य का समय हो सकता है लेकिन युग नहीं। अब तो असली संघर्ष शुरू हुआ है… बांधो मुट्ठी, तानो मुट्ठी और पीडीए का करो उद्घोष ‘जुड़ेंगे तो जीतेंगे!’"
जीत डबल इंजन सरकार की सुरक्षा: CM योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, "उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनावों में भाजपा-NDA की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व और मार्गदर्शन में जनता की अटूट आस्था का प्रमाण है। यह जीत डबल इंजन सरकार की सुरक्षा, सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों को समर्पित।
फूलपुर सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल
फूलपुर प्रयागराज में काउंटिंग सेंटर पर बवाल हो गया है। सपा भाजपा के कार्यकर्ता आपस में टकरा गए। पुलिस ने लाठी चलाई। काउंटिंग करीब 20 मिनट तक रुकी रही। स्थिति सामान्य होने के बाद काउंटिंग शुरू हुई।
गाजियाबाद सदर सीट पर खिला कमल
गाजियाबाद सदर सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल कर ली है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक बीजेपी के संजीव शर्मा जीत गए हैं। उन्होंने सपा के सिंह राज जाटव को हराया है।
UP Bypoll Results : सीसामऊ में समाजवादी पार्टी की जीत
UP Bypoll Results 2024 Live: सीसामऊ विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने बीजेपी प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 8629 वोटों से हराया दिया है।
UP Bypoll Results : फूलपुर में बीजेपी आगे
UP Bypoll Results 2024 Live: फूलपुर विधानसभा में 17 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। बीजेपी के दीपक पटेल 4 हजार से अधिक वोट से आगे चल रहे हैं।
- दीपक पटेल - 42520
- मोहम्मद मुजतबा सिद्दीकी - 38269
- जीतेंद्र कुमार सिंह - 11115
UP Bypoll Results : करहल में सपा आगे
UP Bypoll Results 2024 Live: मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर 32 में से 17 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। समाजवादी पार्टी के तेज प्रताप सिंह 23655 से बीजेपी के अनुजेश प्रताप सिंह से आगे चल रहे हैं।
- तेज प्रताप सिंह - 62844
- अनुजेश प्रताप सिंह - 39189
- अवनीश कुमार शाक्य - 4319
UP Bypoll Results: सपा को इन 3 सीटों पर बढ़त
UP Bypoll Results 2024 Live: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 5 सीटों कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर, फूलपुर और मझवां पर आगे चल रही है। वहीं मीरापुर में RLD प्रत्याशी मिथलेश पाल लगातार आगे चल रही है। वहीं सीसामऊ, कटेहरी और करहल में समाजवादी पार्टी आगे चल रही है।
UP Bypoll Results : कुंदरकी में BJP आगे
UP Bypoll Results 2024 Live: कुंदरकी विधानसभा सीट पर 5 राउंड की गिनती के बाद BJP के रामवीर सिंह आगे चल रहे हैं।
- रामवीरस सिंह (BJP)- 26904
- मोहम्मद रिजवान (सपा) - 3743
- चांद बाबू (ASP) - 1352
UP Bypoll Results: मीरापुर में RLD आगे
UP Bypoll Results 2024 Live: मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट पर RLD प्रत्याशी मिथलेश पाल लगातार आगे चल रही है। 5 राउंड में उन्हें 24000 वोट मिले हैं।
- मिथलेश पाल (RLD) - 24000
- सुम्बुल राणा (सपा) - 9147
- जाहिद हुसैन (ASP) - 6704
तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई- मतगणना पर मुजफ्फरनगर के SSP
मीरापुर विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव की मतगणना पर मुजफ्फरनगर के SSP अभिषेक सिंह ने कहा, "...तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है... जिनके पास वैध आईडी कार्ड हैं उन्हें पूरी जांच के बाद ही अंदर आने दिया जा रहा है। सुविधा के लिए यातायात डायवर्जन किया गया है ताकि आम जनता को कोई असुविधा ना हो।"
उपचुनाव की मतगणना पर क्या बोले जिलाधिकारी?
करहल विधानसभा उपचुनाव की मतगणना पर मैनपुरी के जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कहा, "14 टेबलों पर काउंटिंग हो रही है। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार मतगणना की तैयारी की गई है... नीयत समय तक मतगणना शुरू हो गई है... "
UP Bypoll Results: सपा ने उठाया सवाल
UP Bypoll Results 2024 Live: समाजवादी पार्टी की IT सेल ने चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मतगणना का डाटा देरी से अपलोड होने पर सवाल उठाए हैं। सपा ने लिखा- चुनाव आयोग बताएं कि काफी देर से चुनावी मतगणना का डाटा वेबसाइट पर अपलोड क्यों नहीं किया जा रहा? क्या भाजपा सत्ता के इशारे पर आपके द्वारा भाजपा से मिलीभगत करके किसी धांधली की साजिश है? क्या जनता अपने अधिकार और जनमत की सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरेगी तभी आप को समझ में आएगा ? जनमत के साथ खिलवाड़ मत कीजिए महोदय इसके गंभीर दुष्परिणाम होंगे क्यों कि अब बेईमान चुनाव आयोग भी जनता के निशाने पर है ,जनता भी चुनाव आयोग की बेईमानी को समझ रही है और जनता बेहद गुस्से में है।'
कुंदरकी: पहले राउंड में बीजेपी आगे
UP Election Results 2024 Live: उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए आज परिणाम का दिन है। मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव के पहले राउंड में बीजेपी सपा से बहुत आगे चल रही है।
- मोहम्मद रिजवान (SP) - 383 वोट
- रामबीर सिंह (BJP) - 3777
UP Election Results Live: UP उपचुनाव में सभी सीटों पर BJP आगे
UP Bypoll Results 2024 Live: UP उपचुनाव में शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने सपा को सभी सीटों पर पछाड़ दिया है। अभी तक के रुझान में बीजेपी सभी 9 सीटों सीसामऊ, मीरापुर, कुंदरकी, मझवां, कटेहरी, करहल, गाजियाबाद, खैर और फूलपुर सीटों पर आगे चल रही है।