अपडेटेड 22 March 2024 at 23:04 IST

यूपी विधानसभा उपचुनाव: समाजवादी पार्टी ने उतारे उम्मीदवार, जानें किसको कहां से मिला टिकट?

समाजवादी पार्टी ने ददरौल विधानसभा से अवधेश कुमार वर्मा, गैंसड़ी से राकेश यादव और दुद्धी से विजय सिंह गोंड को उम्मीदवार बनाया है।

Follow : Google News Icon  
akhilesh yadav
अखिलेश यादव | Image: PTI/File

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने तीन उम्मीवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। जिन तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हुआ उन पर उपचुनाव होना है।

समाजवादी पार्टी ने ददरौल विधानसभा से अवधेश कुमार वर्मा, गैंसड़ी से राकेश यादव और दुद्धी से विजय सिंह गोंड को उम्मीदवार बनाया है।

देखिए लिस्ट...
 

ददरौल सीट

Advertisement

ददरौल सीट की बात करें तो यहां 13 मई को उपचुनाव होंगे। साल 2022 में भारतीय जनता पार्टी के खाते में ये सीट गई थी। बीजेपी के मानवेंद्र सिंह 2022 में यहां से चुनाव जीते थे। उनके निधन के बाद ददरौल सीट खाली हुई थी।

गैंसड़ी सीट

Advertisement

गैंसड़ी सीट की बात  करें तो साल 2022 में ये सीट समाजवादी पार्टी के खाते में गई थी। सपा के डॉक्टर एसपी यादव यहां से चुनाव जीते थे। उनके निधन के बाद ये सीट खाली हुई थी। यहां लोकसभा चुनाव के साथ 25 मई को उपचुनाव भी होगा।

दुद्धी सीट

दुद्धी सीट की बात करें तो साल 2022 में ये सीट भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई थी। बीजेपी से राम दुलार गोंड यहां से विधायक बने, लेकिन अदालत से सजा सुनाए जाने के बाद उन्हें विधायकी से इस्तीफा देना पड़ा। तभी से सीट खाली है।  

इसे भी पढ़ें: एल्विश यादव की होली जेल में कटेगी... गुरुग्राम केस में लेने होगी जमानत

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 22 March 2024 at 22:15 IST