अपडेटेड 26 March 2026 at 10:57 IST
Tamil Nadu Elections 2026: तिरुचिरापल्ली में चुनाव बहिष्कार का ऐलान, 16 साल से ना बिजली, ना शौचालय
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर तिरुचिरापल्ली में 50 परिवारों ने चुनाव का बहिष्कार किया है। उनका कहना है कि यहां बिजली, पानी और शौचालय जैसी बेसिक जरूरतों की सुविधा भी नहीं है। सरकार ने उन्हें भुला दिया है। जानें ऐसा क्यों कहा? पढ़ें पूरी खबर
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Tamil Nadu Assembly Election 2026: तमिलनाडु में तिरुचिरापल्ली जिले के थिरुप्पराइथुराई में 50 से ज्यादा परिवारों ने आगामी विधानसभा चुनावों के बहिष्कार की घोषणा की है। इन परिवारों का आरोप है कि उन्हें 16 सालों से बिजली, पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिली हैं। स्थानीय निवासी थंगराज ने कहा- 'हम पिछले 16 सालों से बिजली के बिना रह रहे हैं। चार मुख्यमंत्री आए और चले गए, लेकिन किसी ने भी हमारी बुनियादी जरूरतों को पूरा नहीं किया।'
निवासियों का कहना है कि उन्होंने तमिलनाडु सरकार को कई याचिकाएं सौंपी हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसके चलते उन्होंने चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला किया है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि नतीजे 4 मई को आएंगे। तमिलनाडु विधानसभा में कुल 234 सीटें हैं।
सरकार ने हमें भुला दिया- निवासी थंगराज
स्थानीय निवासी थंगराज ने आगे बताया कि, 'जिस जगह आप खड़े हैं, उसे तमिलनाडु में नंदवनम कहते हैं। पिछले 16 सालों से यहां के लोग बिजली के बिना रह रहे हैं। ये निवासी मूल रूप से नेशनल हाइवे के पास रहते थे लेकिन जब राजमार्ग का विस्तार हुआ तो तत्कालीन सरकार ने उन्हें इस स्थान पर स्थानांतरित कर दिया। तब से उन्हें भुला दिया गया है।'
बिजली न होने से घरों में घुत आते हैं सांप- स्थानी निवासी
स्थानीय निवासी सरोजा ने बताया कि, 'बिजली न होने के कारण, खासकर बरसात के मौसम में यहां सांप और बाकी खतरनाक जीव हमारे घरों में घुस आते हैं। उचित रोशनी न होने के कारण, इन जानवरों से हमारी जान को लगातार खतरा बना रहता है।'
Advertisement
निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार राजनीतिक दलों से मदद मांगी है, लेकिन किसी ने भी उनकी सुध नहीं ली। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) ने 23 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें पार्टी प्रमुख के. पलानीस्वामी को सेलम जिले के एडप्पाडी निर्वाचन क्षेत्र से फिर से उम्मीदवार बनाया गया है।
Advertisement
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 26 March 2026 at 10:57 IST