'राहुल गांधी मेरे लिए कोई प्रतिस्पर्धी नहीं', BJP कैंडिडेट दिनेश सिंह बोले-रायबरेली अब बीजेपी का गढ़

राहुल गांधी रायबरेली से नामांकन दाखिल कर चुके हैं। UP सरकार में राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली से बीजेपी उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
congress leader rahul gandhi and bjp candidate dinesh pratap singh
राहुल गांधी पर दिनेश सिंह ने कटाक्ष किया है। | Image: facebook

Dinesh Pratap Singh in Raebareli: उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीट बनी रायबरेली से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दिनेश सिंह ने बड़ा दावा किया है। दिनेश सिंह का कहना है कि रायबरेली अब बीजेपी का गढ़ है। बीजेपी के दिनेश सिंह रायबरेली में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को टक्कर दे रहे हैं। शुक्रवार की सुबह कांग्रेस ने अपनी लिस्ट जारी करके सबसे चौंका दिया था, जिसमें राहुल गांधी को अमेठी के बजाय रायबरेली से टिकट दिया गया था।

राहुल गांधी रायबरेली से अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने भी रायबरेली से बीजेपी उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया है। फिलहाल दिनेश प्रताप सिंह रायबरेली में राहुल गांधी को अपने सामने कोई चुनौती ही नहीं मान रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशी का कहना है कि मेरे लिए यहां रायबरेली में राहुल गांधी कोई प्रतिस्पर्धी नहीं हैं।

रायबरेली बीजेपी का गढ़ है- दिनेश प्रताप सिंह

दिनेश प्रताप सिंह का कहना है- 'मैं इस बात से सहमत हूं कि सोनिया गांधी 2019 में जमीनी स्तर पर जीत गईं, लेकिन नैतिक रूप से वो हार गईं, क्योंकि वो यहां कभी भी रायबरेली के लोगों के साथ नहीं थीं। अब रायबरेली में ब्लॉक से लेकर एमएलए और एमएलसी तक, कांग्रेस के नहीं, बल्कि बीजेपी के नेता हैं। इससे साफ है कि अब रायबरेली बीजेपी का गढ़ है। कांग्रेस सांसद कभी भी रायबरेली में नजर नहीं आए, इसलिए रायबरेली की जनता अच्छी तरह जानती है कि जमीनी नेता किसका है।'

यह भी पढ़ें: 'खतरनाक और भ्रामक विचारों से देश को...',अमित मालवीय का राहुल पर तंज

Advertisement

2018 में कांग्रेस छोड़ BJP में शामिल हुए थे दिनेश सिंह

भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी दिनेश सिंह को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वो सोनिया गांधी से हार गए थे। प्रताप सिंह 2010 में कांग्रेस के टिकट पर विधान परिषद सदस्य बने थे। 2016 के विधान परिषद चुनाव में उन्होंने दोबारा जीत दर्ज की थी। हालांकि 2018 में कांग्रेस छोड़कर वो भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। उत्तर प्रदेश में 2022 में योगी आदित्यनाथ की दोबारा सरकार बनने पर दिनेश सिंह को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया। उन्होंने 2022 में बीजेपी के टिकट पर विधान परिषद का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।

कांग्रेस का गढ़ रही है रायबरेली सीट

वैसे रायबरेली लोकसभा सीट को गांधी परिवार का गढ़ माना जाता है। कांग्रेस ये सीट केवल तीन बार हारी है। यहां पिछले दो दशक से सोनिया गांधी लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर रही हैं। फिलहाल सोनिया गांधी ने लोकसभा चुनाव लड़ने की बजाय राज्यसभा के जरिए संसद जाने का रास्ता चुना है। कांग्रेस ने इस स्थिति में सोनिया गांधी की जगह अब राहुल गांधी को यहां से टिकट दिया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: निशाने पर थे टी राजा-नुपूर शर्मा जैसे हिंदू नेता; सूरत से गिरफ्तार मौलवी

Published By:
 Amit Bajpayee
पब्लिश्ड