Punjab Municipal Election Results: पंजाब निकाय चुनाव की काउंटिंग शुरू, 8 निगमों, 75 पार्षदों और 21 नगर पंचायतों की किस्‍मत का होगा फैसला

Punjab Municipal Election Results: पंजाब निकाय चुनाव के लिए 115 काउंटिंग सेंटरों पर वोटों की गिनती की जा रही है। कुल 104 स्थानीय निकायों पर चुनाव हुए थे। पंजाब की सियासत के लिए आज अहम दिन है। क्योंकि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले ये बड़ा टेस्ट है। पढ़ें पूरी खबर।

Punjab Nikay Chunav Result LIVE
पंजाब निकाय चुनाव की काउंटिंग शुरू | Image: X

Punjab Municipal Election Results: पंजाब की सियासत के लिए आज बड़ा दिन है, क्योंकि पंजाब निकाय चुनाव के रिजल्ट आज घोषित किए जाएंगे। ये चुनाव एक तरह से आगामी विधानसभा चुनाव 2027 का टेस्ट है। 8 नगर निगमों, 75 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों समेत कुल 104 स्थानीय निकायों पर हुए चुनाव का फैसला आने वाला है। सुबह 8 बजे से 115 काउंटिंग सेंटरों पर वोटों की गिनती शुरू हुई।

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 का टेस्ट आज

ये निकाय चुनाव अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए सत्ताधारी AAP, कांग्रेस, बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। नतीजे पार्टियों की जनाधार और रणनीति पर असर डालेंगे। मोहाली, लुधियाना, जालंधर और अमृतसर समेत सभी प्रमुख नगर निगमों के रिजल्ट्स आएंगे। 

आम आदमी पार्टी की साख दांव पर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहली राउंड की गिनती में आम आदमी पार्टी (AAP) ने मजबूत शुरुआत की है। सूत्रों के अनुसार AAP अब तक 63 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। मोहाली, बठिंडा और पठानकोट जैसे प्रमुख इलाकों में AAP की बढ़त साफ नजर आ रही है। इस चुनाव में मुख्‍यमंत्री भगवंत मान और उनकी आम आदमी पार्टी की साख दांव पर है। वहीं, कांग्रेस के लिए भी इस चुनाव का परिणाम बेहद अहम है, क्‍योंकि अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। 

26 मई को डाले गए थे वोट

पंजाब में 26 मई को हुए मतदान में मतदाताओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया था। इस बार 8 नगर निगम, 75 नगर परिषद और 21 नगर पंचायतों सहित कुल 104 नगर निकायों के लिए मतदान कराया गया था। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती के अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जाएगी ताकि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके। इन निकाय चुनावों को राज्य की आगामी राजनीतिक दिशा तय करने के लिहाज़ से काफी अहम माना जा रहा है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली में 4 दिन तूफान और बारिश का अलर्ट! जानें IMD का ताजा अपडेट

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड