दिल्ली में 4 दिन तूफान और बारिश का अलर्ट! 80 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलेंगी हवाएं... तापमान गिरकर जाएगा 35 डिग्री पर; जानें IMD का ताजा अपडेट
दिल्ली में और 4 दिनों तक जारी रहेगा तेज आंधी-बारिश का मौसम। 80 km/h तक की रफ्तार से चलेगी तेज हवाएं और IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया। जानें कितने दिनों तक गर्मी से राहत मिलेगी? पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट।
- भारत
- 2 min read

Thunderstorm Delhi-NCR: दिल्ली-NCR समेत आस-पास के इलाकों में भीषण गर्मी अब थम गई है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 28 मई यानी बीते कल से मौसम बदल चुका है। कल रात तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चली। अचानक बदले मौसम ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दे दी।
29 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
IMD ने आज भी (29 मई) दिल्ली में आंशिक बादल छाए रहने और 70 km/h तक तेज हवाओं के साथ शाम या रात में तेज आंधी-बारिश की संभावना जताई है।
अधिकतम तापमान में भी गिरावट का अनुमान है। सुबह-दोपहर में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
तूफानी हवाओं की स्पीड 60-70 km/h रहेगी और पीक पर 80 km/h तक जा सकती है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री तक गिरने की संभावना है।
31 मई तक जारी रहेगा आंधी और बारिश का सिलसिला
30 और 31 मई को भी बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 40-50 km/h की हवाएं चलेंगी। 30 मई को अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री और 31 मई को 35-37 डिग्री रह सकता है।
Advertisement
1 जून से फिर बढ़ेगी गर्मी
मौसम साफ होते ही 1 जून से गर्मी वापस लौटेगी, 1 जून को 37-39 डिग्री और 2 जून को 39-41 डिग्री तक तापमान चढ़ सकता है। फिलहाल अगले 4 दिनों तापमान में गिरावट के साथ बारिश होने की संभावना से लोगों के चेहरे खिल उठे हैं।
ये सावधानी बरतें
IMD ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर 29 मई को बाहर निकलते समय सावधानी बरतें। उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में भी इसी दौरान आंधी-बारिश का मौसम रहने वाला है। ऐसे में तेज आंधी के बिजली-बारिश के दौरान खुले में ना रहे। इस दौरान घर में रहने की सलाह दी जाती है।