Poll Of Polls: एग्जिट पोल में कांग्रेस की बल्ले-बल्ले, हरियाणा और J&K में किस पार्टी को कितनी सीटें?
अधिकतर एग्जिट पोल में संभावना जताई गयी है कि जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन को बढ़त मिलेगी। हरियाणा में भी कांग्रेस की सरकार बना सकती है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Poll of Polls 2024: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर मतदान खत्म होने के बाद शनिवार (5 अक्टूबर, 2024) को सभी एग्जिट पोल के नतीजे जारी हो गए हैं। हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग हुई है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हुए चुनाव में तीन चरणों में मतदान हुआ। जम्मू-कश्मीर की जनता ने किसके हाथ में सत्ता सौंपी है? इसका इंतजार सभी को है।
दोनों राज्यों में सभी उम्मीदवारों की किस्मत इस वक्त EVM में कैद है। 8 अक्टूबर को एक साथ दोनों राज्यों के चुनाव नतीजे आने हैं। एग्जिट पोल्स की भविष्यवाणी सच साबित हुई तो बीजेपी को पीछे छोड़ कांग्रेस सत्ता में आ जाएगी। ज्यादातर एग्जिट पोल्स ने भविष्यवाणी की है कि हरियाणा में कांग्रेस सत्ता में वापसी हो रही है, जबकि जम्मू-कश्मीर में बीजेपी और एनसी के बीच कांटे की टक्कर है।
Poll Of Polls जम्मू कश्मीर
अधिकतर एग्जिट पोल में संभावना जताई गयी है कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन को बढ़त मिलेगी, लेकिन बीजेपी को केंद्र शासित प्रदेश में सरकार बनाने की उम्मीद है। वहीं उमर अब्दुल्ला ने एग्जिट पोल को टाइम पास बताया। ज्यादातर एग्जिट पोल में कहा गया है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू-कश्मीर में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकती है।
रिपब्लिक-मैट्रिज एग्जिट पोल
Advertisement
- BJP - 28-30 सीटें
- NC-कांग्रेस गठबंधन - 31-36 सीटें
- PDP - 05-07 सीटें
- अन्य - 08-16 सीटें
इंडिया टुडे-सी वोटर एग्जिट पोल
- BJP - 27-32 सीटें
- NC-कांग्रेस गठबंधन - 40-48 सीटें
- PDP - 06-08
सी-वोटर एग्जिट पोल
Advertisement
- BJP - 27-32 सीटें
- NC-कांग्रेस गठबंधन - 40-48 सीटें
- PDP - 6-12 सीटें
- अन्य - 6-11 सीटें
दैनिक भास्कर एग्जिट पोल
- BJP - 24-34 सीटें
- NC-कांग्रेस गठबंधन - 35-40 सीटें
- PDP - 6-12 सीटें
- अन्य - 6-11 सीटें
Axis My India एग्जिट पोल
- BJP - 24-34 सीटें
- NC-कांग्रेस गठबंधन - 35-45 सीटें
- PDP - 4-6 सीटें
- अन्य - 8-23 सीटें
Poll Of Polls हरियाणा
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल में यह संभावना जताई गई है कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बना सकती है। हरियाणा में शनिवार को सभी 90 सीट के लिए मतदान खत्म हुआ।
रिपब्लिक-मैट्रिज एग्जिट पोल
- BJP - 18-24 सीटें
- कांग्रेस - 55-62 सीटें
- JJP - 00-03
- INLD - 03-06 सीटें
- अन्य - 02-05 सीटें
Jist-TIF एग्जिट पोल
- BJP - 29-37 सीटें
- कांग्रेस - 45-53 सीटें
- JJP - 00-01
- INLD - 02-03 सीटें
- अन्य - 03-05 सीटें
दैनिक भास्कर एग्जिट पोल
- BJP - 19-29 सीटें
- कांग्रेस - 44-54 सीटें
- INLD - 01-05 सीटें
- अन्य - 04-06 सीटें