Advertisement

Updated April 17th, 2024 at 17:03 IST

CM नवीन पटनायक का बड़ा ऐलान, ओडिशा के दो विधानसभा सीटों से लड़ेंगे चुनाव

CM नवीन पटनायक गंजम जिले में अपनी पारंपरिक हिंजिली सीट के साथ-साथ पश्चिमी ओडिशा के बोलांगीर जिले की कांटाबांजी विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ेंगे।

Reported by: Digital Desk
ODISHA CM NAVEEN PATNAIK.
ODISHA CM NAVEEN PATNAIK | Image:PTI
Advertisement

बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक गंजम जिले में अपनी पारंपरिक हिंजिली सीट के साथ-साथ पश्चिमी ओडिशा के बोलांगीर जिले की कांटाबांजी विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री पटनायक ने बुधवार को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी करते हुए इस बारे में घोषणा की।

नवीन पटनायक ने साल 2019 के विधानसभा चुनाव में भी दो सीटों पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने पश्चिमी ओडिशा के बारगढ़ जिले के हिंजिली और बीजेपुर दोनों सीटों से जीत हासिल की थी। हालांकि, बाद में उन्होंने बीजेपुर से इस्तीफा दे दिया और हिंजिली सीट बरकरार रखी थी। पटनायक द्वारा जारी की गई नौ उम्मीदवारों की सूची में छह महिलाएं और चार दलबदलू उम्मीदवार शामिल हैं। बीजद ने चार मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया है, जिसमें चित्रकोंडा से पूर्ण चंद्र बाका, कुचिंडा से किशोर चंद्र नाइक, अंगुल से रजनीकांत सिंह और निमापाड़ा से समीर रंजन दाश शामिल हैं।

Advertisement

पटनायक ने इस विधानसभा चुनाव में चार दलबदलुओं को बीजद का उम्मीदवार बनाया है, जिसमें देवगढ़ से अरुंधति देवी, निमापाड़ा से दिलीप कुमार नायक, कुचिंडा से राजेंद्र कुमार छत्रिया और चित्रकोंडा से लक्ष्मीप्रिया नायक शामिल हैं। बीजद की सूची में जिन महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है उनमें लक्ष्मीप्रिया नायक (चित्रकोंडा), बरसा सिंह बरिहा (पदमपुर), अरुंधति देवी (देवगढ़), संजुक्ता सिंह (अंगुल), सुलखंसा गीतांजलि देवी (सामाखेमुंडी) और डॉ. इंदिरा नंदा (जयपुर) शामिल हैं।

बीजद ने अंगुल विधायक रजनीकांत सिंह का टिकट काटते हुए उनकी पत्नी संजुक्ता सिंह को उसी सीट से उम्मीदवार बनाया है। पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक रबी नंदा को भी टिकट नहीं मिला है। उनके स्थान पर उनकी पत्नी डॉ. इंदिरा नंदा को कोरापुट जिले के जयपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। पटनायक ने सनाखेमुंडी विधानसभा सीट पर पूर्व विधायक नंदिनी देवी की बेटी एस गीतांजलि देवी को टिकट दिया है।

Advertisement

बीजद अध्यक्ष ने दो नेताओं की सीट भी बदली है। रायराखोल विधायक रोहित पुजारी को संबलपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है तो वहीं, प्रसन्न आचार्य रायराखोल से चुनाव लड़ेंगे। बीजद ने अब तक ओडिशा की कुल 147 विधानसभा सीटों में से 126 सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव में अमेठी छोड़ कर वायनाड क्यों चले गए? सवाल पर भड़के राहुल

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published April 17th, 2024 at 16:22 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

9 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo