अपडेटेड 21 December 2025 at 23:32 IST

Maharashtra Local Body Election Results: महाराष्ट्र में BJP की बंपर जीत के बाद PM मोदी का पहला रिएक्शन, बोले- मैं जमीनी स्तर पर...

महाराष्ट्र में नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में बीजेपी समर्थित महायुति की शानदार जीत हुई है। BJP ने 129 सीटें जीतीं। PM मोदी ने जनता के भरोसे की सराहना की और बधाई दी।

Follow : Google News Icon  
Pm Modi
PM मोदी | Image: File Photo

PM Modi Reaction Maharashtra Election Results: महाराष्ट्र में 288 नगर परिषद और नगर पंचायत के लिए हुए चुनावों में बीजेपी समर्थित महायुति गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की है। पीएम मोदी ने इन जीत के लिए महाराष्ट्र की जनता को बधाई दी है। पीएम मोदी ने पोस्ट कर लिखा कि यह लोगों पर आधारित विकास के हमारे विजन में भरोसे को दिखाता है। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा, शिवसेना और एनसीपी ने नगर परिषद अध्यक्ष के 207 पदों पर जीत हासिल की है।  

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के एक्स पर लिखे पोस्ट को रिट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि, ‘महाराष्ट्र विकास के साथ मजबूती से खड़ा है! नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में बीजेपी और महायुति को आशीर्वाद देने के लिए महाराष्ट्र के लोगों का आभारी हूं। यह जन-केंद्रित विकास की हमारी सोच में लोगों के भरोसे को दर्शाता है। हम पूरे राज्य में हर नागरिक की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नई ऊर्जा के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत करने वाले भाजपा और महायुति के सभी कार्यकर्ताओं की मैं सराहना करता हूं।’  

महायुति ने 207 सीटों पर जीत दर्ज की

राज्य चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के महायुति गठबंधन ने रविवार को 288 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनावों में स्थानीय निकायों के अध्यक्षों के 207 पदों पर जीत हासिल करके शानदार जीत दर्ज की, जबकि विपक्षी महा विकास अघाड़ी सिर्फ 44 सीटों पर सिमट गई। बीजेपी ने नगर परिषद अध्यक्षों के 117 पद जीते, शिवसेना ने 53 और NCP ने 37 पद जीते। कांग्रेस को 28, NCP (SP) को 7 और शिवसेना (UBT) को 9 सीटें मिलीं। अन्य पार्टियों को 4 सीटें मिलीं, जबकि नगर परिषद अध्यक्षों की 28 सीटें गैर-मान्यता प्राप्त रजिस्टर्ड पार्टियों के खाते में गईं। वहीं, 5 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जनता का किया धन्यवाद 

स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'सबसे पहले, मैं महाराष्ट्र के लोगों को धन्यवाद देता हूं। राज्य के लोगों ने भाजपा और महायुति को जबरदस्त समर्थन दिया है। मैंने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि चुने गए सभी नगर परिषद अध्यक्षों में से 75 प्रतिशत महायुति के होंगे और लोगों ने ठीक वैसा ही फैसला दिया है। यह भी साफ हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी नंबर वन पार्टी है। अब तक बीजेपी से लगभग 129 नगर परिषद अध्यक्ष चुने गए हैं।'

Advertisement

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने क्या कहा?

स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे में कहा- ‘मैं वोटर्स को बधाई देता हूं। महायुति लोकसभा, विधानसभा और नगर निगम चुनावों में सफल रही। संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले नगर पालिका चुनावों में भी महायुति गठबंधन सफल होगा। भाजपा ने सेंचुरी बनाई और शिवसेना ने हाफ-सेंचुरी बनाई। मैं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी बधाई देता हूं; भाजपा को भी बड़ी सफलता मिली है। शिवसेना महाराष्ट्र में नंबर 2 पार्टी बनकर उभरी है।’

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में बवाल पर RSS चीफ मोहन भागवत की हुंकार, जानें क्या कहा

Advertisement

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 21 December 2025 at 23:32 IST