'अरविंद सावंत माफी मांगो...', शाइना एनसी को इंपोर्टेड माल कहने पर हंगामा, सांसद पर दर्ज कराई FIR

Maharashtra elections: अरविंद सावंत ने शिवसेना शिंदे गुट की उम्मीदवार शायना एनसी को 'इंपोर्टेड माल' कह दिया जिसके बाद से ही लगातार हंगामा जारी है।

Follow : Google News Icon  
Shaina NC
Shaina NC | Image: X

Maharashtra elections: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले उद्धव गुट के सांसद अरविंद सावंत के विवादित बयान ने राज्य की सियासत में भूचाल ला दिया है। अरविंद सावंत ने शिवसेना शिंदे गुट की उम्मीदवार शायना एनसी को 'इंपोर्टेड माल' कह दिया जिसके बाद से ही लगातार हंगामा जारी है।

शायना एनसी पर विवादित टिप्पणी के बाद से ही अरविंद सावंत निशाने पर हैं। शायना एनसी ने उनसे माफी मांगने की मांग की है। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने अरविंद सावंत हाय..हाय... के लगाए नारे भी लगाए। शायना एनसी अरविंद सावंत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने सावंत को महिलाओं का सम्मान देने की नसीहत भी दी।

अरविंद सावंत के खिलाफ प्रदर्शन

शायना एनसी को इंपोर्टेड माल कहने पर उद्धव गुट के सांसद अरविंद सावंत अब चौतरफा घिरते नजर आ रहे हैं। एक तरफ खुद शायना एनसी उनके खिलाफ FIR दर्ज करवाने की तैयारी कर रही हैं तो दूसरी तरह महिलाओं ने भी अरविंद सावंत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महिलाओं ने पुलिस की मौजूदगी में अरविंद सावंत हाय..हाय... के लगाए नारे और महिलाओं का अपमान न सहने की बात की।

Advertisement

अरविंद सावंत ने क्या कहा?

महायुति का प्रत्याशी बनाए जाने पर अरविंद सावंत ने उन्होंने कहा कि वो जिंदगीभर BJP में रहीं और उन्हें टिकट मिला शिंदे सेना से। यहां पर इम्पोर्टेड नहीं चलता है। हमारे यहां ऑरिजनल माल चलता है। अमीन पटेल ही ऑरिजनल उम्मीदवार हैं।

Advertisement

शिवसेना से मिला शाइना एनसी को टिकट

पहले ऐसा माना जा रहा था कि BJP शाइना एनसी को वर्ली सीट से मैदान में उतार सकती है, लेकिन यह सीट एकनाथ शिंदे के खेमे में आ गई। शिवसेना ने आदित्य ठाकरे के खिलाफ वर्ली से मिलिंद देवड़ा को मैदान में उतारा। इसके बाद शिवसेना ने शाइना को मुंबादेवी सीट से चुनाव लड़ने का टिकट दिया।

बता दें कि महाराष्ट्र की 288 सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को चुनाव होंगे। 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे।

इसे भी पढ़ें: उद्धव के MP अरविंद सावंत का विवादित बयान, शाइना एनसी को कहा इंपोर्टेड माल तो बोलीं- मैं महिला हूं...

Published By :
Deepak Gupta
पब्लिश्ड