उद्धव के MP अरविंद सावंत का विवादित बयान, शाइना एनसी को कहा इंपोर्टेड माल तो बोलीं- मैं महिला हूं...
Maharashtra Election: अरविंद सावंत के विवादित बयान पर शाइना एनसी की ओर से भी पलटवार किया है। उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि मैं महिला हूं, माल नहीं।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार दिन पर दिन जोर पकड़ता जा रहा है। इस दौरान नेताओं के बीच जुबानी हमले और विवादित बयानबाजी का सिलसिला भी जारी है। ऐसा ही एक विवादित बयान देकर उद्धव गुट के सांसद अरविंद सांवत ने देकर बवाल खड़ा कर दिया। उन्होंने शाइना एनसी को 'इंपोर्टेड माल' कहा, जिस पर हंगामा हो रहा है।
शाइना एनसी मुंबादेवी विधानसभा से शिंदे गुट की उम्मीदवार हैं। उनके चुनाव लड़ने पर अरविंद सावंत ने कहा कि हमारे यहां चुनाव में इंपोर्टेड माल नहीं चलता है। उनके बयान पर विवाद होने लगा है।
अरविंद सावंत के बयान पर भड़कीं शाइना एनसी
अरविंद सावंत के विवादित बयान पर शाइना एनसी की ओर से भी पलटवार किया है। उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि मैं महिला हूं, माल नहीं।
शाइना एनसी ने कहा कि अरविंद सावंत को अपनी मानसिकता सुधारनी चाहिए। उन्हें महिला का सम्मान करना सीखना होगा। महिलाओं पर ऐसी टिप्पणी निंदनीय है। महाविकास अघाड़ी का विनाश तय है। चुनाव में जनता इनको बेहाल करेगी।
Advertisement
बता दें कि शाइना एनसी को एकनाथ शिंदे की शिवसेना से मुंबादेवी सीट लड़ने का टिकट मिल हैं। वह पहले BJP में थीं, लेकिन इस सीट से चुनावी मैदान में उतरने के लिए वह शिवसेना में आ गई। मुंबादेवी सीट पर उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार अमीन पटेल से होगा। पेशे से शाइना एनसी एक फैशन डिजाइनर हैं।
हमारे यहां ऑरिजिनल माल चलता है- अरविंद सावंत
उन्हें महायुति का प्रत्याशई बनाए जाने पर अरविंद सावंत ने उन्होंने कहा कि वो जिंदगीभर BJP में रहीं और उन्हें टिकट मिला शिंदे सेना से। यहां पर इम्पोर्टेड नहीं चलता है। हमारे यहां ऑरिजनल माल चलता है। अमीन पटेल ही ऑरिजनल उम्मीदवार हैं।
Advertisement
शिवसेना से मिला शाइना एनसी को टिकट
पहले ऐसा माना जा रहा था कि BJP शाइना एनसी को वर्ली सीट से मैदान में उतार सकती है, लेकिन यह सीट एकनाथ शिंदे के खेमे में आ गई। शिवसेना ने आदित्य ठाकरे के खिलाफ वर्ली से मिलिंद देवड़ा को मैदान में उतारा। इसके बाद शिवसेना ने शाइना को मुंबादेवी सीट से चुनाव लड़ने का टिकट दिया।
बता दें कि महाराष्ट्र की 288 सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को चुनाव होंगे। 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे।