अपडेटेड 23 November 2024 at 20:48 IST
महाराष्ट्र में सच्चे सुशासन, सामाजिक न्याय की जीत हुई, झूठ-छल-फरेब बुरी तरह हारा- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा आज महराष्ट्र में विकासवाद की जीत हुई है, महाराष्ट्र में सुशासन की जीत हुई है। महराष्ट्र में सच्चे सामाजिक न्याय की विजय हुई है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Maharashtra Results: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालाय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज हम यहां पर एक और ऐतिहासिक महाविजय का उत्सव मानाने के लिए इक्क्ठे हुए हैं।
पीएम मोदी ने कहा आज महराष्ट्र में विकासवाद की जीत हुई है, महाराष्ट्र में सुशासन की जीत हुई है। महराष्ट्र में सच्चे सामाजिक न्याय की विजय हुई है और साथियो आज महराष्ट्र में झूठ छल फरेब बुरी तरह हारा है। विभाजनकारी ताकतें हारी हैं, नेगेटिव पॉलिटिक्स की हार हुई है परिवारवाद की हारी हुई है।
महाराष्ट्र ने विकिसत भारत के संकल्प को और मजबूत किया- पीएम मोदी
आज महाराष्ट्र ने विकिसत भारत के संकल्प को और मजबूत किया है। मैं देशभर के बीजेपी के NDA के सभी कार्यकर्ताओ को बहुत बहुत बधाई देता हूं। सबका अभिनन्दन करता हूं। मैं एकनाथ शिंदे, मेरे परम मित्र देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार उन सबकी भी प्रशंसा करता हूं।
Advertisement
देश अब सिर्फ और सिर्फ विकास चाहता है- पीएम मोदी
आज देश के अनेक राज्यों में उपचुनावों के भी नतीजे आये हैं। लोकसभा की भी हमारी एक सीट और बढ़ गयी है। उत्तर प्रदेश- उत्तरखंड और राजस्थान ने बीजेपी को जमकर समर्थन दिया है। असम के लोगों ने बीजेपी पर फिर भरोसा जताया है। मध्य प्रदेश में बिहार में भी सफलता मिली है। ये दिखाता है की देश अब सिर्फ और सिर्फ विकास चाहता है। मैं महाराष्ट्र के मतदाताओं का हमारे युवाओं का, विशेष कर माताओं-बहनों का हमारे किसान भाई-बहनों का और देश की जनता का नमन करता हूं।
Advertisement
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 23 November 2024 at 20:48 IST