LIVE BLOG

INDI वाले बदलते मिजाज को नहीं समझ पाए, वो सिर्फ कुर्सी का सपना...महाराष्‍ट्र में जीत के बाद बोले PM

Maharashtra Assembly Election Results Live 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के सबसे तेज और सबसे सटीक नतीजे दिनभर रिपब्लिक भारत आप तक पहुंचा रहा है। महाराष्ट्र में 288 सीटों पर चुनाव में पड़े वोटों की गिनती जारी है।

Follow : Google News Icon  
PM MODI
PM MODI | Image: X- @BJP4India

Live Blog

Maharashtra ELection Result 2024 Live: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों के रुझानों ने सबको चौंका दिया है। महाराष्ट्र में बीजेपी की अगुवाई में महायुति जीत की ओर बढ़ रही है। इन चुनावों ने असली शिवसेना और असली एनसीपी का भी फैसला कर दिया है। बीजेपी महाराष्ट्र में फिर से सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हर अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें...


महाराष्ट्र ने महाविकास अघाड़ी की तुष्टिकरण की राजनीति को ठुकराया है- पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में फिर एक बार भाजपा-महायुति ने एक प्रंचड विजय प्राप्त की है। यह विजय प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को तेज गति देने के लिए, महाराष्ट्र के विकास को और आगे बढ़ाने के लिए एक शुभ संदेश है। महाराष्ट्र की जनता ने कांग्रेस की, महाविकास अघाड़ी की तुष्टिकरण की राजनीति को ठुकराया है..."


एक हैं तो सेफ हैं, यह आज देश का महामंत्र बन चुका है- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हरियाणा के बाद महाराष्ट्र के चुनाव का भी सबसे बड़ा संदेश एकजुटता है-एक हैं तो सेफ हैं, यह आज देश का महामंत्र बन चुका है..."


Advertisement

कांग्रेस अब एक परजीवी पार्टी बन चुकी है- PM नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, " सच्चाई ये है कि कांग्रेस अब एक परजीवी पार्टी बन चुकी है। कांग्रेस सिर्फ अपनी ही नहीं, बल्कि अपने साथियों की नाव को भी डुबा देती है। आज महाराष्ट्र में भी हमने यही देखा है... "


INDI वाले देश के बदले मिजाज को नहीं समझ पा रहे- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "INDI वाले देश के बदले मिजाज को नहीं समझ पा रहे हैं। ये लोग सच्चाई को स्वीकार करना ही नहीं चाहते, ये लोग आज भी भारत के सामान्य वोटर के विवेक को कम करके आंकते हैं। देश का वोटर अस्थिरता नहीं चाहता है। देश का वोटर, 'नेशन फर्स्ट' की भावना के साथ है। जो 'कुर्सी फर्स्ट' का सपना देखते हैं, उन्हें देश का वोटर पसंद नहीं करता।"


Advertisement

महाराष्ट्र ने इस बार पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "... महाराष्ट्र ने इस बार पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। बीते 50 साल में किसी भी पार्टी या किसी भी प्रीपोल गठबंधन के लिए ये सबसे बड़ी जीत है।"


महाराष्ट्र ने विकिसत भारत के संकल्प को और मजबूत किया- पीएम मोदी

आज महाराष्ट्र ने विकिसत भारत के संकल्प को और मजबूत किया है। मैं देशभर के बीजेपी के NDA  के सभी कार्यकर्ताओ को बहुत बहुत बधाई देता हूं। सबका अभिनन्दन करता हूं। मैं एकनाथ शिंदे, मेरे परम मित्र देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार उन सबकी भी प्रशंसा करता हूं।  


महाराष्ट्र में झूठ, छल, फरेब बुरी तरह हारा है- पीएम मोदी

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज महाराष्ट्र में सच्चे सुशासन की जीत हुए है। महाराष्ट्र में झूठ, छल, फरेब बुरी तरह हारा है। 


महाराष्ट्र में सच्चे सुशासन की जीत हुए है- पीएम मोदी

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज महाराष्ट्र में सच्चे सुशासन की जीत हुए है। महाराष्ट्र में झूठ, छल, फरेब बुरी तरह हारा है। 


पीएम मोदी के विजन पर जनता ने मुहर लगाई- जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा, "यह जो जीत आज महाराष्ट्र में मिली, उपचुनाव में मिली और पिछले दिनों जो हरियाणा में मिली, उसने यह तय कर दिया कि जिस बात को प्रधानमंत्री मोदी ने रखा-विकासवाद, गांव, गरीब, वंचित, पीड़ित, महिलाओं, युवाओं, किसानों को मुख्य धारा में शामिल करके देश को आगे ले जाना है, इस पर फिर से जनता ने मुहर लगा दी है..."


महाराष्ट्र में प्रचंड जीत के बाद पीएम मोदी का भव्य स्वागत

महाराष्ट्र में प्रचंड जीत का जश्न बीजेपी मुख्यालय में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बीजेपी से सभी दिग्गज जश्न में शामिल होने के लिए बीजेपी दफ्तर पहुंच चुके हैं। 


महाराष्ट्र की जनता, PM मोदी, गृहमंत्री शाह का आभार- एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "सभी ने मुझे बधाई दी है, मैं सबका धन्यवाद करता हूं। मैं महाराष्ट्र की जनता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करता हूं...यहां डबल इंजन की सरकार काम कर रही थी और यहां जो विकास के कार्य हुए, उसमें केंद्र सरकार का बहुत बड़ा योगदान रहा है..."


महाराष्ट्र चुनाव में जीत पर बीजेपी HQ में जश्न

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा महाराष्ट्र चुनाव में पार्टी की जीत का जश्न मनाने के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंचे।


महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में महायुती सरकार को ऐतिहासिक जीत- नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में महायुती सरकार को ऐतिहासिक जीत मिली है, मैं सभी को बधाई देता हूं...यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और नीतियों की जीत है..."


महाराष्ट्र में विकास के लिए लोगों ने मतदान किया है- प्रमोद सावंत

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, "मैं महाराष्ट्र की जनता का बहुत अभिनंदन करता हूं...महाराष्ट्र में विकास के लिए लोगों ने मतदान किया है...महाराष्ट्र की जनता ने दिखा दिया है कि देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है, विकसित महाराष्ट्र का सपना साकार हो सकता है..."


महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस ने जलेबी बनाई

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्य भाजपा प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले ने जलेबी बनाई, भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति राज्य में सरकार बनाने को तैयार है।


महायुति सरकार द्वारा किए गए सुशासन और विकास कार्यों की जीत- पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "यह प्रधानमंत्री मोदी और महायुति सरकार द्वारा किए गए सुशासन और विकास कार्यों की जीत है..."


महाराष्ट्र में NDA सरकार फिर से बन रही है- माणिक साहा

महाराष्ट्र चुनाव परिणाम पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, "NDA सरकार वहां फिर से बन रही है और यह प्रधानमंत्री मोदी के कारण ही संभव हुआ है...प्रधानमंत्री मोदी देश को आगे बढ़ा रहे हैं, जनता के लिए काम कर रहे हैं..."


महाराष्ट्र के नतीजे अविश्वसनीय हैं, हम नतीजों की जांच कर रहे- कांग्रेस

महाराष्ट्र चुनाव परिणाम पर कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "महाराष्ट्र के नतीजे अविश्वसनीय हैं। हम नतीजों की जांच कर रहे हैं..."


PM मोदी ने CM शिंदे को दी जीत की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बात की और उन्हें राज्य में महायुति की जीत पर बधाई दी: CMO


महाराष्ट्र में एनडीए की ऐतिहिसिक जीत पर पीएम मोदी ने जताया आभार

विकास की जीत! सुशासन की जीत! एकजुट होकर हम और भी ऊंची उड़ान भरेंगे!  एनडीए को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए महाराष्ट्र की मेरी बहनों और भाइयों, विशेषकर राज्य के युवाओं और महिलाओं को हार्दिक आभार। यह स्नेह और गर्मजोशी अद्वितीय है। मैं लोगों को आश्वस्त करता हूं कि हमारा गठबंधन महाराष्ट्र की प्रगति के लिए काम करता रहेगा। जय महाराष्ट्र!


महाराष्ट्र हमारे लिए एक नया मौका लेकर आया है- मोहन यादव

चुनावी रुझानों पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "महाराष्ट्र हमारे लिए एक नया मौका लेकर आया है..."


मुख्यमंत्री के चेहरे पर कोई विवाद नहीं होगा- देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस सवाल पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "मुख्यमंत्री के चेहरे पर कोई विवाद नहीं होगा। पहले दिन से ही तय था कि चुनाव के बाद तीनों दलों के नेता एक साथ बैठेंगे और इस पर फैसला करेंगे। फैसला सभी को स्वीकार्य होगा, इस पर कोई विवाद नहीं है।"


महाराष्ट्र की जनता ने हमें अप्रत्याशित जीत दिलाई है- देवेंद्र फडणवीस

विधानसभा चुनाव में महायुति की जीत पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "महाराष्ट्र की जनता ने हमें अप्रत्याशित जीत दिलाई है। इससे पता चलता है कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। उन्होंने जो नारा दिया था 'एक हैं तो सेफ हैं', उसके अनुरूप सभी वर्गों और समुदायों के लोगों ने एकजुट होकर हमें वोट दिया... यह महायुति, सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम अजित पवार और रामदास अठावले की जीत है, यह एकता की जीत है..."


महायुति के बहुमत का आंकड़ा पार करने पर भाजपा कार्यालय के बाहर मनाया जा रहा जश्न

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति गठबंधन ने बहुमत का आकड़ा पार कर लिया है। इसके बाद मुंबई में भाजपा कार्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। 


Maharashtra Election Result Live: बांद्रा ईस्ट में बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी पिछड़े

Maharashtra Election Result Live: बांद्रा ईस्ट में बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी चुनाव में पिछड़ गए हैं। जीशान सिद्दीकी लगभग 7789 वोट से पीछे चल रहे हैं। उन्होंने अजित पवार की पार्टी एनसीपी के टिकट पर चुनाव लड़ा है। महाराष्ट्र में चुनावों से कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस से वो एनसीपी में आए थे।


 


Maharashtra-Jharkhand Election Result Live: आदित्य ठाकरे 7707 वोटों के अंतर से आगे चल रहे

Maharashtra-Jharkhand Election Result Live: वर्ली विधानसभा क्षेत्र में 14/17 राउंड की गिनती के बाद शिवसेना (यूबीटी) के आदित्य ठाकरे 7707 वोटों के अंतर से शिवसेना के मिलिंद देवड़ा से आगे चल रहे हैं।


Maharashtra-Jharkhand Election Result Live: सीएम शिंदे ने महायुति की जीत का जश्न मनाते हुए दिखाया विक्ट्री साइन

Maharashtra-Jharkhand Election Result Live: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा चुनावों में महायुति की जीत का जश्न मनाते हुए विक्ट्री साइन दिखाया।


Maharashtra-Jharkhand Election Result Live: वाशिम में दिखे फडणवीस को सीोएम के रूप में दर्शाने वाले पोस्टर

Maharashtra-Jharkhand Election Result Live: वाशिम शहर में भाजपा के देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में दर्शाने वाले पोस्टर देखे गए। आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट पर कांग्रेस के प्रफुल्ल विनोदराव गुडाधे से 24,593 मतों से आगे चल रहे हैं। महायुति एक बार फिर राज्य में सरकार बनाने जा रही है।


Maharashtra Election Result Live: महाराष्ट्र में महायुति के प्रदर्शन ने चौंकाया, 223 सीटों पर बढ़त

Maharashtra Election Result Live: महाराष्ट्र में दोपहर 1 बजे तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त बढ़त बनाई है। बीजेपी 126 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि शिवसेना 56, एनसीपी 39 सीटों पर आगे है। महाविकास अघाड़ी में शामिल कांग्रेस को 19 सीट, शिवसेना-यूबीटी को 18 सीट और एनसीपी-शरद पवार को 12 सीटों पर बढ़त हासिल है।


Maharashtra VIP Seats Results Live: महाराष्ट्र में राज ठाकरे, उद्धव ठाकरे, शरद पवार के बेटे अपनी-अपनी सीटों पर पिछड़े

Maharashtra VIP Seats Results Live: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कई बड़े नेताओं की नई पीढ़ी अब तक के रुझानों में पीछे चल रही है। राज ठाकरे के बेटे अमित, उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य, शरद पवार के बेटे युगेंद्र पवार और अनिल देशमुख के बेटे सलिल देशमुख रुझानों में पिछड़ गए हैं।
 


Maharashtra Election Results Live: भाजपा-महायुति को जबरदस्त जीत- विनोद तावड़े

Maharashtra Election Results Live: महाराष्ट्र में एक बार फिर महायुति की सरकार बनने पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा, "महाराष्ट्र के मतदाताओं ने भाजपा-महायुति को जबरदस्त जीत दिलाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस, अजीत पवार, रामदास अठावले ने मिलकर चुनाव लड़ा। उन्होंने सरकार ठीक से चलाई...इसलिए लोगों ने अपना भरोसा जताया। 2019 में शरद पवार ने उद्धव ठाकरे को हटाकर भाजपा का गठबंधन तोड़ दिया। बालासाहेब ठाकरे के मतदाताओं को यह पसंद नहीं आया... बिहार में एनडीए सभी 4 सीटों पर आगे चल रही है, उत्तर प्रदेश में NDA 6 सीटों पर और राजस्थान में 4 सीटों पर आगे चल रही है। इससे पता चलता है कि लोगों ने पीएम मोदी पर अपना भरोसा जताया है। जहां तक ​​मुख्यमंत्री का सवाल है, एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस, अजीत पवार और भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व मिलकर इसका फैसला करेगा और आपको इसके बारे में बताएगा। आज महायुति अपनी जीत का जश्न मना रही है और राज्य के लोगों का आभार व्यक्त कर रही है।"


देवेंद्र फडणवीस की मां बोलीं- बेशक, वह मुख्यमंत्री बनेंगे

Maharashtra Election Results Live: महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनने के साथ ही उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस की मां सरिता फडणवीस ने कहा, "...यह एक बड़ा दिन है क्योंकि मेरा बेटा राज्य में एक बड़ा नेता बन गया है। वह 24 घंटे सातों दिन कड़ी मेहनत कर रहे थे...बेशक, वह मुख्यमंत्री बनेंगे..."


Maharashtra Election Results 2024 Live: बंपर जीत से गदगद हुए देंवेद्र फडणवीस, मां को फोन मिलाकर की बात

Maharashtra Election Results 2024 Live: रुझानों में सामने आए नतीजों से गदगद देवेंद्र फडणवीस ने अपनी मां को फोन मिलाकर उनसे बात की और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने बड़ी ही खुशी के साथ अपनी मां को नतीजों से अवगत कराया। देवेंद फडणवीस ने अपनी मां से कहा, मां मैं सभी काम निपटाने के बाद शाम तक आपके पास आ रहा हूं। 


महायुति गठबंधन एक बार फिर राज्य में सरकार बनाने जा रही, सीएम शिंदे ने मनाया जश्न

Maharashtra Election Results Live:  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया। आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार महायुति गठबंधन एक बार फिर राज्य में सरकार बनाने जा रही है।


Maharashtra Election Results 2024 Live: महराष्ट्र में महायुति को बहुमत

Maharashtra Election Results 2024 Live: महाराष्ट्र के चुनावी रुझानों में महायुति को बहुमत मिली है। महायुति 200 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है। BJP अपने दम पर 125 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना 55 सीटों पर आगे चल रही है। इसी के साथ  महयुति को 224 से ज्यादा सीटें मिली है तो वहीं महा विकास अघाड़ी को 54 सीटों पर हैं।


NCP उम्मीदवार अजीत पवार 15,382 वोटों से आगे चल रहे

महाराष्ट्र चुनाव में पड़े वोटों की मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के मुताबिक, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और बारामती विधानसभा से NCP उम्मीदवार अजीत पवार 15,382 वोटों से आगे चल रहे हैं। जिसके मद्देनजर उनके समर्थकों ने पटाखे फोड़े। महायुति ने राज्य में 145 सीटों (बीजेपी 118, शिवसेना 56, एनसीपी 37) के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है।


Maharashtra Election Results Live: महायुति की जीत पर सीएम शिंदे के आवास के बाहर जश्न

Maharashtra Election Results Live: महाराष्ट्र में प्रचंड बहुमत के साथ महायुति की जीत  पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास के बाहर जश्न मनाया।


Maharashtra Election Results Live: बीजेपी से ही मुख्यमंत्री होगा- रुझानों पर बोले भाजपा नेता प्रवीण दरेकर

Maharashtra Election Results Live:  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना के रुझान पर भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने कहा, "केंद्र और राज्य में बीजेपी की सरकार होगी तो महाराष्ट्र और विकास करेगा इसलिए जनता ने हमें बहुमत दिया है इसके लिए मैं प्रदेश की लाड़ली बहनों और जनता को विशेष रूप से धन्यवाद देता हूं... बीजेपी से ही मुख्यमंत्री होगा, मुझे लगता है कि देवेन्द्र फडणवीस ही सीएम होंगे।'


रुझानों में करारी हार नहीं पचा पा रहे संजय राउत?

महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों के शुरुआती रुझानों में महायुति गठबंधन लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। अब इस पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, 'यह महाराष्ट्र की जनता का फैसला नहीं हो सकता। हम जानते हैं कि महाराष्ट्र की जनता क्या चाहती है...।'


महाराष्ट्र में NDA की सरकार प्रचंड बहुमत से बनने जा रही- शहजाद पूनावाला

झारखंड और महाराष्ट्र चुनाव की मतगणना पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, "जब कोई भी हारता है तो वो अपनी हार के लिए कोई न कोई बहाना बनाना शुरू कर देता है। कभी EVM को बहाना बनाना तो कभी 'बटेंगे तो कटेंगे' को सांप्रदायिक बताना... महाराष्ट्र में आज पीएम मोदी के नेतृत्व में NDA की सरकार प्रचंड बहुमत से बनने जा रही है..."


हम झारखंड और महाराष्ट्र दोनों जगह जीतेंगे- गिरिराज सिंह

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजों पर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "...हम झारखंड और महाराष्ट्र दोनों जगह जीतेंगे। इसका कारण INDI गठबंधन द्वारा सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिश है जिसे जनता ने नकार दिया है।"


Maharashtra Election Results Live: महायुति के बहुमत का आंकड़ा पार करते ही संजय राउत ने उठाए सवाल

जैसा कि महायुति ने महाराष्ट्र में आधे का आंकड़ा पार कर लिया है, शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत का कहना है, "यह महाराष्ट्र के लोगों का निर्णय नहीं हो सकता है। हम जानते हैं कि महाराष्ट्र के लोग क्या चाहते हैं..."


Maharashtra Election Results Live: महायुति ने 145 सीटों का बहुमत का आंकड़ा पार किया

Maharashtra Election Results Live: महायुति ने राज्य में 145 सीटों का बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। (भाजपा 118, शिवसेना 56, NCP 37)

महाविकास अघाड़ी 52 सीटों पर आगे चल रही है।


 


Maharashtra Election Results Live: महायुति ने बहुमत के आंकड़े को किया पार, भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल

Maharashtra Election Results Live: महाराष्ट्र में महायुति के 145 के बहुमत के आंकड़े को पार करने पर मुंबई भाजपा कार्यालय में मिठाइयां लाई गई हैं।


Maharashtra Election Results Live: शिंदे 9167 हजार वोट से आगे

Maharashtra Election Results 2024 Live: महाराष्ट्र की कोपरी-पचपाखड़ी विधानसभा में पहले राउंड की गिनती खत्म हो गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पहले दौर की मतगणना के अंत में कोपरी-पचपाखड़ी विधानसभा सीट से 9167 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। 


महायुति को 160 से ज्यादा सीटें मिलेंगी- मतगणना पर बोले भाजपा उम्मीदवार मंगल प्रभात लोढ़ा

Maharashtra Election Results 2024 Live: मालाबार हिल्स विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मंगल प्रभात लोढ़ा ने #MaharashtraElection2024 की मतगणना पर कहा, "बहुत अच्छा समर्थन मिल रहा है। हमें(महायुति) 160 से ज्यादा सीटें मिलेंगी... केवल मालाबार ही नहीं बल्कि पूरे महाराष्ट्र में एक जैसा दृश्य दिखाई देगा..."


Maharashtra Election Results 2024 Live: महायुति 99 सीटों पर आगे चल रही

Maharashtra Election Results 2024 Live: चुनाव आयोग के शुरुआती रुझान के अनुसार, महायुति 99 सीटों (बीजेपी 50, शिवसेना 27, एनसीपी 22) पर आगे है। महा विकास अघाड़ी 39 सीटों (एनसीपी-एससीपी 14, कांग्रेस 13, शिवसेना (यूबीटी) 12) पर आगे चल रही है । अन्य और निर्दलीय 13 पर आगे चल रही है।


ये केवल शुरुआती रुझान, MVA की सरकार बनने जा रही- कांग्रेस उम्मीदवार अमीन पटेल

महाराष्ट्र चुनाव की मतगणना पर मुंबादेवी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अमीन पटेल ने कहा, "ये केवल शुरुआती रुझान है... मुझे पूरा भरोसा है कि लोगों का जो समर्थन चुनाव प्रचार के दौरान मिला है, महाविकास अघाड़ी की सरकार बनने जा रही है और महाविकास अघाड़ी का ही मुख्यमंत्री 2 से 4 दिन में इस प्रदेश को मिलने वाला है।"


Maharashtra Election Results 2024 Live: साकोली सीट से नाना पटोले पिछड़े

Maharashtra Election Results 2024 Live: महाराष्ट्र में साकोली सीट से कांग्रेस के नेता नाना पटोले पीछे हो गए हैं। वो लगभग 2700 वोटों से पिछड़ गए हैं।


Maharashtra Election Results 2024 Live: रुझानों में महायुति को बहुमत, 149 सीट पर आगे

Maharashtra Election Results 2024 Live: चुनाव आयोग के शुरुआती रुझान के अनुसार महायुति को बहुमत मिलती दिख रही है। महायुति 149 सीट पर आगे चल रही है। 


Maharashtra Election Results 2024 Live: MVA 9 सीटों से आगे, 27 पर महायुति

Maharashtra Election Results 2024 Live: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र में पार्टी के पर्यवेक्षक अशोक गहलोत मुंबई पहुंचे। चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार महा विकास अघाड़ी 9 सीटों से आगे चल रही है और महायुति 27 सीटों पर आगे चल रही है।'


Maharashtra Election Results 2024 Live: वरली सीट से आदित्य ठाकरे आगे

Maharashtra Election Results 2024 Live: महाराष्ट्र की वरली सीट से आदित्य ठाकरे आगे चल रहे हैं। रुझानों में आदित्य के प्रतिद्वंदी और शिंदे की शिवसेना के उम्मीदवार मिलिंग देवड़ा पीछे हैं। 


Maharashtra Election Results 2024 Live: महायुति की शिवसेना, एनसीपी और बीजेपी क्रमश: 3, 3 और 1 सीट पर आगे

Maharashtra Election Results 2024 Live: महाराष्ट्र चुनाव में चुनाव आयोग की ओर से शुरुआती रुझान आने लगे हैं। महायुति की शिवसेना, एनसीपी और बीजेपी क्रमश: 3, 3 और 1 सीट पर आगे हैं।  शरद पवार के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी की एनसीपी-एससीपी 1 सीट पर आगे चल रही है। वोटों की गिनती जारी है।


Maharashtra Election Results 2024 Live: शुरुआती रुझानों में महायुति की बीजेपी- 1 और शिवसेना 1 सीट पर आगे

Maharashtra Election Results 2024 Live: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझान के अनुसार महायुति की बीजेपी- 1 और शिवसेना 1 सीट पर आगे है।


महाराष्ट्र चुनाव की मतगणना के बीच बीजेपी मुख्यालय में जश्न की तैयारी

महाराष्ट्र चुनाव की मतगणना के दिन दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जलेबियां बनाई जा रही हैं।


महाराष्ट्र में वोटों की गिनती शुरू

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वोटों की गिनती शुरू हो गई है।  थोड़ी ही देर में रुझान आना शुरू हो जाएंगे और अगले कुछ घंटों में स्थिति साफ हो जाएगी। 


शिवसेना अंधेरी पूर्व निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार मुर्जी पटेल बोले- परिणाम हमारे पक्ष में होगा

शिवसेना अंधेरी पूर्व निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार मुर्जी पटेल ने सिद्धिविनायक मंदिर का दौरा किया और प्रार्थना की। उन्होंने कहा, "अंधेरी पूर्व निर्वाचन क्षेत्र में हम 20, 000 के ऊपर मतों से जीतने जा रहे हैं क्योंकि पिछले 10 साल में अंधेरी की जनता त्रस्त हुई और यहां कुछ काम नहीं हुआ। हम विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़े और परिणाम हमारे पक्ष में होगा।"


आज हैट्रिक लगेगी- मतगणना पर बोलीं शानइा एनसी

मुंबादेवी विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना उम्मीदवार शाइना एन.सी. ने #MaharashtraAssemblyElections2024 की मतगणना पर कहा, "एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने जिस तरह से इन 2.5 सालों में काम किया है, उससे एक बात साफ है कि लोगों ने उनके काम के आधार पर वोट दिया है। यह इतिहास बन जाएगा क्योंकि आज हैट्रिक लगेगी..."


महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर तैयारी पूरी, 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। चुनावी राज्य में आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। थोड़ी ही देर में रुझान आना शुरू हो जाएंगे और अगले कुछ घंटों में स्थिति साफ हो जाएगी।

बता दें कि चुनाव अधिकारियों ने बताया कि 20 नवंबर को हुए मतदान में 66.05 प्रतिशत वोटिंग हुई। मतों की गिनती के लिए कुल 288 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इसमें नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव के लिए भी एक केंद्र शामिल है।


आज आएंगे महाराष्ट्र चुनाव के परिणाम

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम आज घोषित होने जा रहा है। ऐसे में आज का दिन महाराष्ट्र की सियासत के लिए काफी अहम है। अगले 5 साल किसकी सरकार सत्ता पर राज करेगी, ये साफ होने जा रहा है।
 

Published By :
Priyanka Yadav

पब्लिश्ड