अपडेटेड 23 November 2024 at 09:41 IST

शिवसेना उम्मीदवार संजय निरुपम मुंबई के श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर पहुंचे, लिया आशीर्वाद

Maharashtra Election Results 2024: दिंडोशी विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना के उम्मीदवार संजय निरुपम मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर पहुंचे।

Follow : Google News Icon  
Sanjay Nirupam
संजय निरुपम | Image: ANI

Maharashtra Election Results 2024: दिंडोशी विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना के उम्मीदवार संजय निरुपम मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान गणेश के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया और आगामी चुनाव में जीत की कामना की। निरुपम ने मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। मंदिर में अपने दर्शन के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह अपने क्षेत्र की जनता के लिए समर्पित हैं और भगवान गणेश से उन्हें उनके कार्यों में सफलता प्राप्त हो, यही उनकी प्रार्थना है। 

महायुति या MVA... कौन होगा महाराष्ट्र का सिंकदर?  

Maharashtra Election 2024 Result: महाराष्ट्र में महायुति की सत्ता बरकरार रहेगी या महा विकास अघाड़ी बाजी पलटेगी? महाराष्ट्र की सियासत के लिए आज यानी 23 नवंबर का दिन काफी अहम है। अगले 5 साल किसकी सरकार सत्ता पर राज करेगी, ये साफ होने जा रहा है। झारखंड के साथ महाराष्ट्र चुनाव नतीजे भी आज ही घोषित किए जाएंगे। सुबह आठ बजे से इवीएम खुलेंगी।

जान लें कि महाराष्ट्र की 288 सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को वोट पड़े थे। मतदान के बाद अब हर किसी की नजरें चुनाव के नतीजों पर टिकी हैं। महाराष्ट्र में किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 145 सीटों के जादुई आंकड़े को छूना होगा।

महाराष्ट्र में बनेगी किसकी सरकार? 

जिस तरह से पिछले 5 सालों में महाराष्ट्र की सियासी हवा बदली है, उसके बाद इस बार के चुनाव नतीजे काफी महत्वपूर्ण होने जा रहे हैं। शिवसेना और NCP दो धड़ों में बंट चुकी हैं। ऐसे में हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक है कि आखिर महाराष्ट्र की जनता ने इस बार किस पर अपना भरोसा जताया।

Advertisement

सत्ता हासिल करने के जंग 2 गठबंधन के बीच हैं। एक तरफ महायुति यानी शिंदे गुट वाली शिवसेना, BJP और अजित पवार की NCP ने सत्ता में बने रहने के लिए अपनी ताकत झोंक दी। दूसरी ओर कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना और शरद पवार की NCP ने भी कड़ी टक्कर दी।

हालांकि महाराष्ट्र चुनाव के एग्जिट पोल की बात करें तो इनके मुताबिक महाराष्ट्र में एक बार फिर NDA की सरकार बनने जा रही है। महाराष्ट्र में एक बार फिर महायुति की सरकार बनने जा रही है। Republic PMarq Exit Polls 2024 की मानें तो विधानसभा चुनावों में महायुति को 137-157 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं महा विकास अघाड़ी को 126-146 सीटें मिल सकती है। अन्य के खाते में 2-8 सीटें जा सकती हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: LIVE UPDATES/ Live: महाराष्ट्र में शुरुआती रुझानों में MVA को तगड़ा झटका

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 23 November 2024 at 08:21 IST