अपडेटेड 1 November 2024 at 16:50 IST
Arvind Sawant के विवादित बयान पर बरपा हंगामा तो दी सफाई- मानहानि का दावा ठोकूंगा, मेरे बयान को...
अरविंद सावंत के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं,वहीं शायना एनसी ने उनसे माफी की मांग की है। हंगामे के बीच पूरे विवाद पर अरविंद सावंत की सफाई सामने आई है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Maharashtra Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है नेताओं की बयानबाजियां भी तीखी होती जा रही है। शिवसेना उद्धव गुट के सांसद अरविंद सावंत ने शिवसेना शिंदे गुट की नेता शायना एनसी को लेकर विवादित बयान देकर नया बखेड़ा कर किया है।
अरविंद सावंत के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, वहीं शायना एनसी ने उनसे माफी की मांग की है। तमाम हंगामे के बीच पूरे विवाद पर अरविंद सावंत की सफाई सामने आई है।
आधे बयान को लेकर बवाल हो रहा है- अरविंद सावंत
अरविंद सावंत ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि मेरा पूरा बयान देखो, आधे बयान को लेकर बवाल हो रहा है। मैंने उनका नाम भी नहीं लिया। बवाल करने की इनकी आदत ही है। बीजेपी कभी सच नहीं बोलती, मैंने कभी महिला के अपशब्द का इस्तेमाल नहीं किया। जिनकी पार्टी का कैरेक्टर ऐसा है वो दूसरों पर इल्जाम लगाते हैं। मेरा पूरा बयान दिखाना चाहिये था। बीजेपी नैरेटिव सेट करने लगती है कि कुछ तो करो।
Advertisement
मैं मानहानि का केस करूंगा- अरविंद सावंत
शिवसेना उद्धव गुट के सांसद अरविंद सावंत ने ने कहा कि मैं मानहानि का केस करूंगा। शायना एनसी मेरी मित्र रही हैं, मैं उनका सम्मान करता हूं। गलत आरोप लगाकर जो बदनाम करने की राजनीति हो रही है वो निंदनीय है।
अरविंद सावंत के खिलाफ प्रदर्शन
Advertisement
शायना एनसी को इंपोर्टेड माल कहने पर उद्धव गुट के सांसद अरविंद सावंत अब चौतरफा घिरते नजर आ रहे हैं। एक तरफ खुद शायना एनसी उनके खिलाफ FIR दर्ज करवाने की तैयारी कर रही हैं तो दूसरी तरह महिलाओं ने भी अरविंद सावंत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महिलाओं ने पुलिस की मौजूदगी में अरविंद सावंत हाय..हाय... के लगाए नारे और महिलाओं का अपमान न सहने की बात की।
अरविंद सावंत ने क्या कहा?
महायुति का प्रत्याशी बनाए जाने पर अरविंद सावंत ने उन्होंने कहा कि वो जिंदगीभर BJP में रहीं और उन्हें टिकट मिला शिंदे सेना से। यहां पर इम्पोर्टेड नहीं चलता है। हमारे यहां ऑरिजनल माल चलता है। अमीन पटेल ही ऑरिजनल उम्मीदवार हैं।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 1 November 2024 at 16:35 IST