Mumbai: जीत के जश्न के दौरान निर्दलीय उम्मीदवार शिवाजी पाटिल आग में झुलसे, चपेट में महिलाएं भी आईं

महाराष्ट्र के चांदगढ़ विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित निर्दलीय उम्मीदवार शिवाजी पाटिल जीत के जश्न के दौरान गंभीर रूप से झुलस गए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Independent candidate Shivaji Patil : महाराष्ट्र के चांदगढ़ विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित निर्दलीय उम्मीदवार शिवाजी पाटिल जीत के जश्न के दौरान गंभीर रूप से झुलस गए। अचानक जहां जीत का जश्न मनाया जा रहा था वहां आग लग गई, बताया जा रहा है कि पाटिल और जश्न में शामिल कुछ महिलाएं आग की चपेट में आ गईं। शिवाजी पाटिल ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के उम्मीदवार राजेश पाटिल को 24,134 वोटों से हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। जीत की खुशी में सब जश्न मना रहे थे, इसी दौरान ये घटाना हुई। वहीं आग लगने के बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया, साथ ही घायलों को अस्पताल भेजा गया। फिलहाल वहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कोल्हापुर में विजयी विधायक का स्वागत हो रहा था, खुशी मनाते हुए गुलाल उड़ाया जा रहा था वो भी क्रेन से, इसका एक वीडियो भी अब सामने आया है जिसमें पूरी घटना कैसे हुई सब दिखाई दे रहा है। वीडियो में देख सकते है कि जब आग लगी तब चंदगढ़ के नए विधायक शिवाजी पाटिल की आरती उतारी जा रही थी, चंदगढ़ तालुक के महागांव में शिवाजी पाटिल की कुछ महिलाएं आरती उतार रही थीं। तभी ऊपर से बड़ी मात्रा में जेसीबी से गुलाल गिराया गया ।

घटना का वीडिया आया सामने

जब महिलाएं आरती कर रही थीं तो जेसीबी से शिवाजी पाटिल के शरीर पर गुलाल फेंका जा रहा था, याकि आरती उतारते हुए आग और गुलाल एक साथ मिल गए, जिससे गुलाल आग की लपटों में तब्दील हो गया। जानकारी में बताया गया है कि आग में कुछ महिलाएं और विधायक शिवाजी पाटिल घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में ले जाया गया। हालांकि गंभीर चोट नहीं है, साथ ही नए विधायक शिवाजी पाटिल आग से बाल-बाल बच गए, बतादें शिवाजी पाटील बीजेपी से बागी उम्मीदवार है।

महाराष्ट्र में BJP गठबंधन की सरकार, 230 सीटें जीतीं 

महाराष्ट्र में महायुति फिर से सरकार बनाने जा रही है। महायुति को 230 सीटों पर जीत हासिल हुई है। भाजपा ने 132, शिवसेना ( एकनाथ शिंदे) ने 57 और NCP (अजित पवार) ने 41 सीटें जीतीं। वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाला महा विकास अघाड़ी (MVA) 46 सीटों पर सिमट गया। शिवसेना (उद्धव) 20, कांग्रेस 16 और NCP (शरद पवार) के हिस्से 10 सीटें आईं। 2 सीटें सपा ने जीती हैं। 10 सीटें अन्य के खाते में गईं। मुख्यमंत्री शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि तीनों पार्टी मिलकर तय करेंगी कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। इससे पहले फडणवीस ने सोशल मीडिया पर लिखा था- एक हैं तो सेफ हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: INDI वाले बदलते मिजाज को नहीं समझ पाए, वो सिर्फ कुर्सी का सपना...- PM

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड