महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले माओवादियों की बड़ी साजिश नाकाम, गढ़चिरौली से 2 IED बरामद
Maharashtra Assembly elections: महाराष्ट्र के सभी विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं 23 नवंबर को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Maharashtra Assembly elections: महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है और 23 तारीख को नतीजे सामने आएंगे। उससे पहले लोकतंत्र के इस उत्सव के रंग में भंग डालने के लिए माओवादियों ने कुछ विस्फोटक भामरागढ़ और ताड़गांव को जोड़ने वाले पर्लकोटा नदी पर बने पुल पर विस्फोट किए। सुरक्षाबलों को जैसे ही इन नापाक इरादों की जानकारी लगी तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया।
गढ़चिरौली पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भामरागढ़ और ताड़गांव को जोड़ने वाले पर्लकोटा नदी पर बने पुल पर माओवादियों ने कुछ विस्फोटक (IED) विस्फोट किए। गढ़चिरौली पुलिस, BDDS, CRPF और BSF के सुरक्षा बलों के जवानों ने मौके पर जाकर दो विस्फोटक उपकरण (IED) बरामद किए।
दरअसल, माओवादी नहीं चाहते कि राज्य में शांति से चुनाव हो, वो राज्य में अराजकता का माहौल पैदा करना चाहते हैं, जिससे कि लोग चुनावों में भाग न ले सकें। लेकिन हमारे सुरक्षाबल हर उस साजिश को नाकाम कर देते हैं जो लोकतंत्र की मजबूती में बाधा बनती है।
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग
Advertisement
महाराष्ट्र के सभी विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं 23 नवंबर को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में एक ही चरण में चुनाव का आयोजन किया जाएगा।
महाराष्ट्र के 36 जिलों के 288 सीटों में से जनरल 234, ST-25 और SC-29 है। 26 नवंबर 2024 को महाराष्ट्र में वर्तमान असेंबली का कार्यकाल पूरा हो रहा है। उम्मीदवारों की संख्या 9.63 करोड़ है। 9.63 करोड़ में 4.97 करोड़ पुरुष, 4.66 करोड़ महिलाएं और 1.85 करोड़ युवा वोटर्स हैं। इसके अलावा 20.93 लाख पहली बार वोट देने वाले लोग भी शामिल हैं।