Maharashtra Elections: रुझानों में करारी हार नहीं पचा पा रहे संजय राउत, कहा-यह जनता का फैसला नहीं...
Maharashtra Election Result: महाराष्ट्र में पड़े वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में महायुति की बढ़त पर संजय राउत का कहना है कि कुछ गड़बड़ है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Sanjay Raut on Maharashtra Election Result: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पड़े वोटों की गिनती जारी है। सत्तारूढ़ भाजपा नीत गठबंधन महायुति सत्ता बरकरार रखने में कामयाब होती दिख रही है। निर्वाचन आयोग के अबतक के आंकड़ों के अनुसार, महायुति 288 विधानसभा सीट में से 204 पर आगे है। शुरुआती रुझानों में महायुति की बढ़त पर संजय राउत का कहना है कि कुछ गड़बड़ है।
महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों के शुरुआती रुझानों में महायुति गठबंधन लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। अब इस पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, ' कुछ 'गड़बड़' है। यह महाराष्ट्र की जनता का फैसला नहीं हो सकता। हम जानते हैं कि महाराष्ट्र की जनता क्या चाहती है...। यहां तक कि जनता भी इससे सहमत नहीं है।'
'क्या यह संभव है कि शिंदे को 60 सीटें मिलें?'
राउत ने आगे कहा, 'एक बार नतीजे आने के बाद हम और बात करेंगे। हर चुनावी सीट पर पैसे गिनने वाली मशीनें थीं। क्या यह संभव है कि शिंदे को 60 सीटें मिलें, अजित पवार को 125 सीटें मिलें। इस राज्य की जनता बेईमान नहीं है। हमें महाराष्ट्र की जनता पर भरोसा है।'
महायुति vs MVA के बीच मुकाबले के नतीजों पर टिकी नजरें
बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की मतगणना शनिवार, 23 नवंबर रकी सुबह आठ बजे शुरू हुई। सभी की निगाहें सत्तारूढ़ भाजपा नीत महायुति गठबंधन और विपक्षी महा विकास आघाडी के बीच मुकाबले के नतीजे पर टिकी हैं।