'पालघर के साधुओं का श्राप ले डूबा', महाराष्ट्र में हारी कांग्रेस तो आचार्य प्रमोद ने राहुल को घेरा

महाराष्ट्र में कांग्रेस की हार लगभग स्पष्ट होने के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Acharya Pramod Krishnam
आचार्य प्रमोद ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला। | Image: File

Maharashtra Election Results: महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। रुझानों में भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई में महायुति को प्रचंड बहुमत मिल चुका है। अकेले भारतीय जनता पार्टी ने 125 से अधिक विधानसभा सीटों पर बढ़त हासिल की है। दिलचस्प ये है कि रुझानों में विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी को सिर्फ एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना से भी कम सीटों पर बढ़त मिली है। कांग्रेस के साथ-साथ उद्धव ठाकरे और शरद पवार की पार्टियों को जनता ने नकार दिया है। इसके बाद अब राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। इसी क्रम में पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर तगड़ा प्रहार किया है।

महाराष्ट्र में कांग्रेस की हार लगभग स्पष्ट होने के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने 'X' पर किए गए एक पोस्ट में लिखा- 'महाराष्ट्र ने तो विपक्ष के नेता बनने लायक भी नहीं छोड़ा राहुल गांधी जी। पालघर के साधुओं का श्राप ले डूबा।' आचार्य प्रमोद ने अपनी पोस्ट में उद्धव ठाकरे को भी टैग किया है।

महाराष्ट्र में महायुति के प्रदर्शन ने चौंकाया

महाराष्ट्र में दोपहर 2 बजे तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त बढ़त बनाई है। बीजेपी 126 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि शिवसेना 56, एनसीपी 39 सीटों पर आगे है। विपक्ष के महाविकास अघाड़ी में शामिल कांग्रेस को 22 सीट, शिवसेना-यूबीटी को 18 सीट और एनसीपी-शरद पवार को 11 सीटों पर बढ़त हासिल है।

दोपहर 2 बजे तक: महाराष्ट्र में प्रमुख सीटों के नतीजे

कोपरी-पचपाखड़ी विधानसभा क्षेत्र: शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे 70733 वोट से आगे
नागपुर दक्षिण पश्चिम: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 24593 वोट से आगे
बारामती विधानसभा सीट: एनसीपी प्रमुख अजित पवार 60636 वोट से आगे
माहिम सीट: राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे 12305 वोट से पीछे
वर्ली सीट: उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे 4662 वोट से पीछे
कामठी सीट: महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले 2317 वोट से पीछे
सांगली: पूर्व CM वसंतदादा पाटिल की पारिवारिक सदस्य जयश्री पाटिल 75293 वोट से पीछे
मानखुर्द शिवाजीनगर: महाराष्ट्र सपा प्रमुख अबू आजमी 10023 वोट से आगे
बारामती: शरद पवार के पोते युगेंद्र पवार 60636 वोट से पीछे
बांद्रा ईस्ट: बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी 7013 वोट से पीछे
साकोली सीट: महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले 321 वोट से आगे
मुंबादेवी सीट: शाइना एनसी 14013 वोट से पीछे
दक्षिण कराड: पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण 13401 वोट से पीछे
भोकर सीट: पूर्व CM अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण 15454 वोट से आगे
कांकावली: नारायण राणे के बेटे नितेश राणे 56211 वोट से आगे
निलंगा सीट: पूर्व CM शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर के पोते संभाजी पाटिल निलंगेकर 12890 वोट से आगे
कल्याण ईस्ट: गणपत गायकवाड़ की पत्नी सुलभा गायकवाड़ 20975 वोट से आगे
काटोल सीट: अनिल देशमुख के बेटे सलिल देशमुख 18924 वोट से पीछे
विक्रोली सीट: संजय राउत के भाई सुनील राउत 15352 वोट से आगे

Advertisement

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: चुनाव नतीजों से पहले कांग्रेस को सताया विधायक टूटने का डर!

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड