Maharashtra: चुनाव नतीजों से पहले कांग्रेस को सताया विधायक टूटने का डर! स्टैंड बाई पर रखे तीन होटल
Maharashtra Election Result: महाराष्ट्र में चुनाव नतीजों से पहले कांग्रेस अलर्ट पर है। कांग्रेस ने मुंबई में तीन होटलों को बुक करके स्टैंड बाई पर रखा है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Maharashtra Election Result: महा संग्राम, महा घमासान, महा युद्ध... महाराष्ट्र चुनावों के इस बार के मूड को देखते हुए ये महा शब्द लगाना मानो जरूरी हो गया है। क्योंकि इस बार के महाराष्ट्र चुनावों में देखा जाए तो सियासी पार्टियों की टेंशन काफी बढ़ी हुई थी। महाराष्ट्र में चुनाव नतीजों से पहले कांग्रेस और बीजेपी दोनों अलर्ट पर हैं।
महाराष्ट्र में 20 तारीख को जनता ने अपना जो फैसला दिया है आज वो सब के सामने होगा। इस बार के चुनावों में किसका कार्यकाल कैसा रहा, इसका भी सटीक फैसला हो जाएगा। क्योंकि दोनों ही गठबंधनों का कार्यकाल लगभग 2-2 साल का रहा है। महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर आज चुनाव नतीजें आ रहे हैं। कांग्रेस को चुनाव नतीजों से पहले ही अपने विधायकों के टूटने का डर सताने लगा है। कांग्रेस ने मुंबई में तीन होटलों को बुक करके स्टैंड बाई पर रखा है। मुंबई के अंधेरी इलाके में 3 बड़े होटल की बुकिंग कराई गई है। राज्य में हंग असेंबली की संभावना को देखते हुए सभी विधायकों को कांग्रेस और महाविकास आघाडी ने होटल में रखने की प्लानिंग बनाई है।
कांग्रेस ने सीनियर नेताओं को मुंबई बुलाया
महाराष्ट्र में आज अगर महाविकास आघाडी (MVA) के फेवर में चुनाव नतीजें आते हैं, तो दोपहर बाद MVA की मीटिंग होगी। जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। कांग्रेस ने अपने सभी सीनियर नेताओं को मुंबई आने को कहा है। महाविकास आघाडी की तरफ से कुछ नेताओं को कहा गया है की वो निर्दलीय और छोटे दलों के साथ संपर्क में रहें।
कांग्रेस के 103 प्रत्याशियों की ऑनलाइन बैठक
चुनान नतीजों से पहले कांग्रेस ने महाराष्ट्र शुक्रवार को अपने सभी प्रत्याशियों के साथ बैठक की। महाराष्ट्र के पार्टी प्रभारी रमेश चेन्निथला ने डिजिटल बैठक की। महा विकास आघाडी के घटक दल कांग्रेस ने राज्य में 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में 103 प्रत्याशी मैदान में उतारे थे। वरिष्ठ नेता नसीम खान ने बताया कि बाद में पार्टी के कोर ग्रुप ने सरकार गठन और विधायकों को खरीद-फरोख्त से बचाने के लिए उठाये जाने वाले कदमों पर भी चर्चा करने के वास्ते एक बैठक की था। संजय राउत ने कहा था कि एमवीए ने अपने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को एक स्थान पर रखने और उनके ठहरने का प्रबंध करने का निर्णय लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि एमवीए 160 सीट जीतेगा और 26 नवंबर से पहले सरकार गठन करने की योजना है।