'BJP की ही जीत होगी, कोई किंतु-परंतु नहीं...', नतीजों से पहले चंपई सोरेन ने किया जीत का दावा

झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले पूर्व सीएम और बीजेपी नेता चंपई सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी की जीत का दावा किया है।

Follow : Google News Icon  
Champai Soren
चंपई सोरेन | Image: PTI

Jharkhand Election 2024 Result: झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आज यानि 23 नवंबर को होने जा रही है। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। राजनीतिक नेताओं और पार्टियों को बेसब्री से परिणामों का इंतजार है। आज आने वाले नतीजे यह तय करेंगे कि झारखंड में अगली सरकार भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बनाएगा या झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन एक बार फिर सत्ता पर काबिज होगा। इस बीच पूर्व सीएम और बीजेपी नेता चंपई सोरेन ने भाजपा की जीत का भरोसा जताया है।

सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार चंपई सोरेन का कहना है कि अधिकांश विधानसभाओं में भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी, इस बात में कोई दोराय नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान ही इसके संकेत मिल गए थे।

भाजपा की ही जीत होगी, कोई किंतु-परंतु नहीं- चंपई सोरेन

बीजेपी उम्मीदवार चंपई सोरेन ने कहा, 'भाजपा की ही अधिकांश विधानसभाओं में जीत होगी। इस बात में कोई किंतु-परंतु नहीं है। सरकार भी भाजपा- NDA गठबंधन की ही बनेगी। चुनाव प्रचार के समय से ही संकेत मिल चुके थे... भाजपा गठबंधन के पक्ष में मतदान हुआ है...'

झारखंड में दो चरणों में हुए मतदान

बता दें कि झारखंड में चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को हुए। कुल 81 सीटों में से 43 निर्वाचन क्षेत्रों में पहले चरण में मतदान हुआ, जबकि दूसरे चरण में 38 सीटों पर मतदान हुआ। इस दौरान राज्य में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा नीत ‘इंडिया’ और भाजपा नीत राजग के बीच कड़ा चुनावी मुकाबला देखने को मिला। इस में जहां झामुमो फिर सत्ता पर काबिज होने की कोशिश कर रहा है तो वहीं भाजपा सत्ताधारी गठबंधन से सत्ता छीनने के लिये प्रयासरत है।

Advertisement

पोस्टल बैलेट की गिनती हो चुकी है शुरू

झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजों की बात करें तो 81 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के लिए आज सुबह 8 बजे से पोस्टल बेलट की गिनती शुरू हो चुकी है। ईवीएम खुल चुका है और रुझान आने लगे हैं। झारखंड में लगभग 11 बजे तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि जनता ने सत्ता परिवर्तन के लिए वोट दिया है या फिर हेमंत सोरेन की सरकार पर भरोसा जताया है। फिलहाल तो दोनों ही गठबंधनों के अपनी-अपनी जीत के दावे हैं, इन दावों में कितनी सच्चाई है ये तो नजीते आने के बाद ही पता चलेगा। 

यह भी पढ़ें: Maharashtra Election Result: महायुति या MVA... कौन होगा महाराष्ट्र का सिंकदर? थोड़ी देर में काउंटिंग

Advertisement
Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड