अपडेटेड 23 November 2024 at 08:50 IST
Maharashtra Election Result: महायुति या MVA... कौन होगा महाराष्ट्र का सिंकदर? थोड़ी देर में काउंटिंग
Maharashtra Election Result: महाराष्ट्र में महायुति की सत्ता बरकरार रहेगी या महा विकास अघाड़ी बाजी पलटेगी? महाराष्ट्र की सियासत के लिए आज का दिन काफी अहम है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Maharashtra Election 2024 Result: महाराष्ट्र में महायुति की सत्ता बरकरार रहेगी या महा विकास अघाड़ी बाजी पलटेगी? महाराष्ट्र की सियासत के लिए आज यानी 23 नवंबर का दिन काफी अहम है। अगले 5 साल किसकी सरकार सत्ता पर राज करेगी, ये साफ होने जा रहा है। झारखंड के साथ महाराष्ट्र चुनाव नतीजे भी आज ही घोषित किए जाएंगे। सुबह आठ बजे से इवीएम खुलेंगी।
जान लें कि महाराष्ट्र की 288 सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को वोट पड़े थे। मतदान के बाद अब हर किसी की नजरें चुनाव के नतीजों पर टिकी हैं। महाराष्ट्र में किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 145 सीटों के जादुई आंकड़े को छूना होगा।
8 बजे से खुलेंगी इवीएम
वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। थोड़ी ही देर में रुझान आने लगेंगे और फिर अगले कुछ घंटों में स्थिति साफ होने लगेगी।
महाराष्ट्र में बनेगी किसकी सरकार?
जिस तरह से पिछले 5 सालों में महाराष्ट्र की सियासी हवा बदली है, उसके बाद इस बार के चुनाव नतीजे काफी महत्वपूर्ण होने जा रहे हैं। शिवसेना और NCP दो धड़ों में बंट चुकी हैं। ऐसे में हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक है कि आखिर महाराष्ट्र की जनता ने इस बार किस पर अपना भरोसा जताया।
Advertisement
सत्ता हासिल करने के जंग दो गठबंधन के बीच हैं। एक तरफ महायुति यानी शिंदे गुट वाली शिवसेना, BJP और अजित पवार की NCP ने सत्ता में बने रहने के लिए अपनी ताकत झोंक दी। दूसरी ओर कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना और शरद पवार की NCP ने भी कड़ी टक्कर दी।
हालांकि महाराष्ट्र चुनाव के एग्जिट पोल की बात करें तो इनके मुताबिक महाराष्ट्र में एक बार फिर NDA की सरकार बनने जा रही है। महाराष्ट्र में एक बार फिर महायुति की सरकार बनने जा रही है। Republic PMarq Exit Polls 2024 की मानें तो विधानसभा चुनावों में महायुति को 137-157 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं महा विकास अघाड़ी को 126-146 सीटें मिल सकती है। अन्य के खाते में 2-8 सीटें जा सकती हैं।
Advertisement
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 23 November 2024 at 06:50 IST