अपडेटेड 20 October 2024 at 17:31 IST
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले मनोज जरांगे का बड़ा ऐलान, मैदान में उतारेंगे अपने उम्मीदवार
Maharashtra Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मनोज जरांगे पाटिल ने ऐलान किया है कि मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता अब अपने उम्मीदवार उतारेंगे।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Maharashtra Assembly Election : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका जा चुका है। इस बीच मराठा समुदायों के लिए आरक्षण की मांग करते हुए आंदोलन करने वाले मराठा नेता मनोज जरांगे पाटील ने बड़ा ऐलान कर दिया है। मनोज जरांगे ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में वो अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेंगे।
मनोज जरांगे पाटील ने कहा, "जहां अपने उम्मीदवार जीत के आ सकते हैं, वहां पर अपने उम्मीदवार खड़ा करेंगे। जो हमारी मांगों का समर्थन करेगा उस उम्मीदवार को हम साथ देंगे। SC और ST उम्मीदवार रहेंगे। हम वहां अपने उम्मीदवार नहीं देंगे। जब मैं उम्मीदवारी वापस लेने बोलूंगा तो बिना कुछ पूछे वापस लेना है। मराठाओं को जिसने खत्म करने की कोशिश की हैं उन्हें खत्म करना है।"
महाराष्ट्र में एक ही चरण में चुनाव का आयोजन किया जाएगा। महाराष्ट्र के 36 जिलों के 288 सीटों में से जनरल 234, ST-25 और SC-29 है। 26 नवंबर 2024 को महाराष्ट्र में वर्तमान असेंबली का कार्यकाल पूरा हो रहा है। उम्मीदवारों की संख्या 9.63 करोड़ है। 9.63 करोड़ में 4.97 करोड़ पुरुष, 4.66 करोड़ महिलाएं और 1.85 करोड़ युवा वोटर्स हैं। इसके अलावा 20.93 लाख पहली बार वोट देने वाले लोग भी शामिल हैं। महाराष्ट्र के सभी विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं 23 नवंबर को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।
Maharashtra Assembly Election : ये है चुनाव का पूरा शेड्यूल
- नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख- 22 अक्टूबर 2024
- नॉमिनेशन की आखिरी तारीख- 29 अक्टूबर 2024
- नॉमिनेशन के स्क्रूटनी की तारीख- 30 अक्टूबर 2024
- उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख- 3 नवंबर 2024
- महाराष्ट्र में वोटिंग की तारीख- 20 नवंबर 2024
- महाराष्ट्र में चुनाव के नतीजों की तारीख- 23 नवंबर 2024
CM शिंदे ने सत्ता में फिर से वापसी का किया दावा
इससे पहले हरियाणा चुनाव के परिणाम घोषित किए जाने के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, "हरियाणा के परिणाम महाराष्ट्र में भी दोहराए जाएंगे क्योंकि हमने लाडकी बहिन योजना समेत कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। राज्य में व्यापक विकास के प्रयास किये जा रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि महायुति आगामी चुनाव में भारी बहुमत के साथ सत्ता में बने रहेगी।"
Advertisement
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 20 October 2024 at 17:25 IST