महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में MVA से दो-दो हाथ करने को तैयार देवेंद्र फडणवीस, कर दिया शंखनाद; VIDEO
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है, 20 नवंबर को राज्य की 288 सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे। नतीजों की घोषणा 23 नवंबर को होगी।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है, 20 नवंबर को राज्य की 288 सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे। चुनाव नतीजों की घोषणा 23 नवंबर को होगी।
महाराष्ट्र में चुनाव की तारीख के ऐलान के साथ ही बीजेपी नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शंखनाद कर दिया है। सोशल मीडिया 'एक्स' पर देवेंद्र फडणवीस ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी तस्वीरों के साथ एक कविता का पढ़ी जा रही है।
"तू जिस गति से है चला तो उसे गति को पाएगा
तू फूल सूंघता रहा तो किस गति समाएगा,
सर पर जिसके तेज और हाथ धनुष बाण हो,
वीर उसको बोलते वह बूढ़ा हो जवान हो,
रण में जाकर हो खड़ा वह चक्रव्यू को तोड़ दे
मौत को भी मत दे और जिंदगी मरोड़ दे।"
महाराष्ट्र में कुल 9.63 करोड़ मतदाता- चुनाव आयोग
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "महाराष्ट्र में कुल मतदाताओं की संख्या 9.63 करोड़ है, जिनमें से 4.97 करोड़ पुरुष और 4.66 करोड़ महिला मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 20.93 लाख है। महाराष्ट्र में 1,00,186 मतदान केंद्र हैं, इस बार भी हम PWD और महिलाओं द्वारा संचालित बूथ बनाएंगे।"
Advertisement
किसके पास कितनी सीटें?
महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटे हैं और बहुमत का आकड़ा 145 सीट है। फिलहाल 201 सीटों के साथ महायुति गठबंधन सत्ता पर काबिज है, जबकि महाविकास अघाड़ी अलायंस के पास अभी कुल 67 सीटे ही हैं।
Advertisement
दिलचस्प होगा इस बार का चुनाव
महाराष्ट्र का विधानसभा चुनाव इस बार कई मायनों में खास होने वाला है। पिछले पांच सालों में राज्य की सियासी हवा काफी बदल चुकी है। जो पिछले चुनाव में साथ थे, उनका इन चुनावों में आमना सामना होगा। साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में BJP और शिवसेना (उद्धव गुट) ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। दोनों ने साथ में बहुमत भी हासिल किया, लेकिन चुनाव के बाद तीन दशक पुराना यह गठबंधन टूट गया था। CM पद को लेकर लंबे समय तक चली खींचतानी के बाद BJP और शिवसेना (उद्धव गुट) की राहें अलग हो गई थीं।