महाराष्ट्र में एक चरण में विधानसभा चुनाव का ऐलान, 20 नवंबर को वोटिंग और 23 को मतगणना

Maharashtra Assembly Elections Dates Announced: चुनाव आयोग की तरफ से महाराष्ट्र होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। 20 नवंबर को वोटिंग होगी।

Follow : Google News Icon  
Rajiv Kumar
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान। | Image: EC

EC Assembly Elections Poll Date Announcement: चुनाव आयोग की तरफ से महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। EC ने प्रेस कॉन्फ्रेस में ऐलान किया है कि महाराष्ट्र के सभी विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं 23 नवंबर को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में एक ही चरण में चुनाव का आयोजन किया जाएगा। महाराष्ट्र के 36 जिलों के 288 सीटों में से जनरल 234, ST-25 और SC-29 है। 26 नवंबर 2024 को महाराष्ट्र में वर्तमान असेंबली का कार्यकाल पूरा हो रहा है। उम्मीदवारों की संख्या 9.63 करोड़ है। 

9.63 करोड़ में 4.97 करोड़ पुरुष, 4.66 करोड़ महिलाएं और 1.85 करोड़ युवा वोटर्स हैं। इसके अलावा 20.93 लाख पहली बार वोट देने वाले लोग भी शामिल हैं। 

Maharashtra Election Date Announcement: ये है चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख- 22 अक्टूबर 2024
     
  • नॉमिनेशन की आखिरी तारीख- 29 अक्टूबर 2024
     
  • नॉमिनेशन के स्क्रूटनी की तारीख- 30 अक्टूबर 2024
     
  • उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख- 3 नवंबर 2024
     
  • महाराष्ट्र में वोटिंग की तारीख- 20 नवंबर 2024
     
  • महाराष्ट्र में चुनाव के नतीजों की तारीख- 23 नवंबर 2024

चुनाव की तारीख के ऐलान पर संजय राउत का बयान

महाराष्ट्र में एक चरण में विधानसभा चुनाव का आयोजन किया जा रहा है। चुनाव की तारीख के ऐलान को लेकर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, "हमें चुनाव का इंतजार था, चुनाव की घोषणा हो गई है, हम तैयारी में लगे हैं। हम चुनाव आयोग से इतनी उम्मीद करते हैं कि वह हरियाणा की तरह इस राज्य में चुनाव न कराए, पूरे देश की जनता देख रही है कि हरियाणा में क्या हुआ। चाहे EVM हो या पोस्टल बैलेट, जो हुआ वह सबने देखा है। पैसों का खेल चलेगा, पुलिस और सिस्टम का इस्तेमाल होगा। अगर चुनाव आयोग खुद को निष्पक्ष मानता है तो उसे निष्पक्ष चुनाव कराने होंगे।"

Advertisement

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने महाराष्ट्र चुनाव की घोषणा को लेकर कहा, "हम भी चुनाव का इंतज़ार कर रहे हैं। महा विकास अघाड़ी पूरी तरह तैयार है। महाराष्ट्र में होने वाले चुनावों में महा विकास अघाड़ी अच्छे वोटों से सत्ता में आएगी।"

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र-झारखंड चुनाव तारीखों के ऐलान से पहले कांग्रेस का EVM राग , कहा- बैलेट पेपर से हो वोटिंग

Advertisement
Published By :
Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड