अपडेटेड 2 November 2024 at 07:01 IST
'... मुंह तोड़ देते बालासाहेब', अरविंद सावंत के शाइना NC को ‘इम्पोर्टेड माल’ कहने पर भड़के CM शिंदे
शाइना एनसी को महायुति का प्रत्याशी बनाए जाने पर अरविंद सावंत ने कहा कि वो जिंदगीभर BJP में रहीं और उन्हें टिकट मिला शिंदे सेना से। यहां पर इम्पोर्टेड नहीं चलता।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

CM Shinde on Arvind Sawant Statement: महाराष्ट्र चुनाव के बीच अरविंद सावंत के विवादित बयान को लेकर सियासी भूचाल आ गया है। उद्धव गुट के सांसद अरविंद सावंत ने शाइना एनसी को 'इंपोर्टेड माल' कहा, जिस पर शिवसेना (शिंदे गुट)- BJP बुरी तरह भड़क गई। CM एकनाथ शिंदे ने उनके बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि महाराष्ट्र की बहनें उन्हें उनकी जगह दिखाएगी।
शाइना एनसी मुंबादेवी विधानसभा सीट से शिवसेना की उम्मीदवार हैं। उनके चुनाव लड़ने पर अरविंद सावंत ने कहा कि हमारे यहां चुनाव में इंपोर्टेड माल नहीं चलता है। उनके बयान पर विवाद हो रहा है। इसको लेकर FIR भी दर्ज कराई गई।
‘महाराष्ट्र की बहनें लेंगी अपमान का बदला’
अरविंद सावंत के बयान को CM एकनाथ शिंदे ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जिस किसी ने इस तरह की बात कही है, महाराष्ट्र की सभी बहनें उन्हें उसकी जगह दिखा देंगी और घर वापस भेज देंगी।
CM शिंदे आगे यह भी बोले कि अगर बाला साहेब यहां होते और किसी शिवसैनिक ने ऐसा किया होता तो उनका मुंह तोड़ देते। मैं बस इतना कहूंगा कि सभी बहनें उन लोगों से बदला लेंगी जिन्होंने अपनी एक और बहन का अपमान किया।
Advertisement
ऐसी टिप्पणियों की समाज में जगह नहीं- अजित पवार
डिप्टी CM अजित पवार ने भी अरविंद सावंत के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों का हमारे समाज में कोई जगह नहीं है, खासकर महाराष्ट्र में... जहां हम गर्व से अपनी बहनों का सम्मान करते हैं।
डिप्टी सीएम ने कहा, “इस तरह की टिप्पणियां बेहद निंदनीय और अस्वीकार्य हैं। वे सम्मान और प्रतिष्ठा के उन मूल्यों के खिलाफ हैं जो हमारे प्रगतिशील महाराष्ट्र को परिभाषित करते हैं।”
Advertisement
क्या कहा था अरविंद सावंत ने…?
बता दें कि विवादित बयान को लेकर अरविंद सावंत के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। शाइना एनसी को महायुति का प्रत्याशी बनाए जाने पर अरविंद सावंत ने कहा कि वो जिंदगीभर BJP में रहीं और उन्हें टिकट मिला शिंदे सेना से। यहां पर इम्पोर्टेड नहीं चलता है। हमारे यहां ऑरिजनल माल चलता है। अमीन पटेल ही ऑरिजनल उम्मीदवार हैं।
शाइना एनसी को एकनाथ शिंदे की शिवसेना से मुंबादेवी सीट लड़ने का टिकट मिला है। वह पहले BJP में थीं, लेकिन इस सीट से चुनावी मैदान में उतरने के लिए वह शिवसेना में आ गई। मुंबादेवी सीट पर उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार अमीन पटेल से होगा। पेशे से शाइना एनसी एक फैशन डिजाइनर हैं।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 2 November 2024 at 07:01 IST