BREAKING: महाराष्ट्र में BJP की दूसरी लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 22 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है।
- चुनाव न्यूज़
- 1 min read

Maharashtra assembly election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 22 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। इसी के साथ महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी ने अब तक 111 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
भारतीय जनता पार्टी ने इस दूसरी लिस्ट में सिर्फ एक महिला उम्मीदवार को टिकट दिया है। देवयानी सुहास फरांदे सेंट्रल नासिक से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। बीजेपी ने धुले से राम भदाणे, अकोला पश्चिम से विजय कमलकिशोर अग्रवाल, वाशिम से श्याम रामचरणजी खोडे, गढ़चिरौली से मिलींद रामजी नरोटे और पुणे छावनी से सुनील ज्ञानदेव कांबले को उम्मीदवार बनाया है।
बीजेपी की दूसरी लिस्ट:-
पहली लिस्ट में 99 उम्मीदवारों की घोषणा की
20 अक्टूबर को पार्टी ने 99 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। उम्मीदवारों की पहली सूची में उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, मंत्री गिरीश महाजन, सुधीर मुंगंतीवार और चंद्रकांत पाटिल प्रमुख चेहरे हैं। बीजेपी ने पहली लिस्ट में 99 में से 71 मौजूदा विधायकों को बरकरार रखा।