CM योगी का 'बटेंगे तो कटेंगे' वाला दांव के बाद महाराष्ट्र में 'एक हैं तो सेफ हैं' ने कैसे पलटी बाजी

Maharashtra Results: महाराष्ट्र में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 149 सीटों पर प्रत्याशियों को उतारने वाली बीजेपी 130 सीटों पर लीड कर रही है।

CM Yogi, PM Modi, Devendra fadnavis
CM Yogi, PM Modi, Devendra fadnavis | Image: PTI

Maharashtra Results: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की प्रचंड जीत के बाद बधाईयों का सिलसिला जारी है। महायुति का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है, वहीं महा विकास अघाड़ी महज 55 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। अभी आंकड़ों की बात करें तो महायुति 230, एमवीए 55 और अन्य के खाते में 3 सीट जाती दिख रही हैं।

महाराष्ट्र में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 149 सीटों पर प्रत्याशियों को उतारने वाली बीजेपी 130 सीटों पर लीड कर रही है। वहीं शिवसेना (शिंदे) 54 सीटों पर और एनसीपी 41 सीटों पर आगे चल रही है। दूसरी तरफ एमवीए की बात करें तो शिवसेना-यूबीटी 21, कांग्रेस 18 और एनसीपी (एससी) 11 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। समाजवादी पार्टी 2 सीटों पर आगे चल रही है।

महाराष्ट्र में महायुति प्रचंड जीत की ओर आगे बढ़ रही है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जीत की बधाई दी है। सीएम योगी ने कहा कि महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव-2024 में भाजपा-महायुति को मिली ऐतिहासिक विजय की हार्दिक बधाई! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सुरक्षा, समृद्धि एवं सुशासन पर जनता-जनार्दन का आशीर्वाद है।

"महाराष्ट्र की इस ऐतिहासिक विजय के लिए भाजपा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई तथा जनता-जनार्दन का अभिनंदन! एक हैं तो 'सेफ' हैं।"

'बटेंगे तो कटेंगे' के बाद 'एक हैं तो सेफ हैं' ने पलट दी बाजी

Advertisement

जैसे हरियाणा विधानसभा चुनाव में नतीजों से पहले कांग्रेस के पक्ष में बह रही हवा को सीएम योगी ने एक नारे 'बटेंगे तो कटेंगे' से भाजपा के पक्ष में मोड़ दिया और जो नतीजे आए उसने सभी को चौंका दिया। ऐसा ही कुछ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में देखने को मिला, जिसमें 'एक हैं तो सेफ है' के नारे से चुनाव का रुख पलट दिया और महायुति को प्रचंड जीत हासिल हुई है।

Maharashtra VIP Seats : शाम 4 बजे तक: महाराष्ट्र के प्रमुख उम्मीदवारों की स्थिति ( Maharashtra VIP Seats Results)

Advertisement
  • कोपरी-पचपाखड़ी विधानसभा क्षेत्र: शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे 120335 वोट से आगे
  • नागपुर दक्षिण पश्चिम: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 33176 वोट से आगे
  • बारामती विधानसभा सीट: एनसीपी प्रमुख अजित पवार 89110 वोट से आगे
  • माहिम सीट: राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे 15770 वोट से पीछे
  • वर्ली सीट: उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे 8801 वोट से आगे
  • कामठी सीट: महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले 12690 वोट से आगे
  • सांगली: पूर्व CM वसंतदादा पाटिल की पारिवारिक सदस्य जयश्री पाटिल 79762 वोट से पीछे
  • मानखुर्द शिवाजीनगर: महाराष्ट्र सपा प्रमुख अबू आजमी 12753 वोट से जीते
  • बारामती: शरद पवार के पोते युगेंद्र पवार 89110 वोट से पीछे
  • बांद्रा ईस्ट: बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी 9805 वोट से पीछे
  • साकोली सीट: महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले 904 वोट से पीछे
  • मुंबादेवी सीट: शाइना एनसी 27468 वोट से पीछे
  • दक्षिण कराड: पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण 38545 वोट से पीछे
  • भोकर सीट: पूर्व CM अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण 23687 वोट से आगे
  • कांकावली: नारायण राणे के बेटे नितेश राणे 58007 वोट से जीते
  • निलंगा सीट: पूर्व CM शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर के पोते संभाजी पाटिल निलंगेकर 13740 वोट से आगे
  • कल्याण ईस्ट: गणपत गायकवाड़ की पत्नी सुलभा गायकवाड़ 26408 वोट से जीतीं
  • काटोल सीट: अनिल देशमुख के बेटे सलिल देशमुख 27106 वोट से पीछे
  • विक्रोली सीट: संजय राउत के भाई सुनील राउत 15526 वोट से आगे

इसे भी पढे़ें: VIP Seats Results: महाराष्ट्र और झारखंड में जबरदस्त उलटफेर... कई दिग्गज चुनाव हारे, कुछ की जीत

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड