अपडेटेड 10 March 2024 at 12:15 IST
गुजरात से MP-महाराष्ट्र तक भगदड़; राहुल गांधी ने जितने राज्य नहीं घूमे,उससे अधिक कांग्रेस से इस्तीफे
राहुल गांधी की यात्रा को 10 मार्च 2024 को 57 दिन हो चुके हैं। 14 जनवरी 2024 को यात्रा की शुरुआत हुई थी और ठीक उसी दिन मिलिंद देवड़ा का इस्तीफा हुआ।
- चुनाव न्यूज़
- 4 min read
Loksabha Election : कांग्रेस घोषित 'जननायक' राहुल गांधी 14 जनवरी 2024 को एक राजनीतिक यात्रा पर निकले। 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के नाम से निकाली जा रही इस चुनावी यात्रा के सहारे कांग्रेस की कोशिश जनता को अपने पाले में लाने की है। इस बात का फैसला चुनाव में होगा कि जनता का समर्थन कांग्रेस को कितना मिला, मगर कांग्रेस की ये 'जोड़ो यात्रा' पिछले दो महीनों में 'पार्टी छोड़ो' कैंपेन में जरूर तब्दील हो चुकी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 15 राज्य घूमने निकले हैं, लेकिन इस संख्या से ज्यादा कांग्रेस के दिग्गज नेता पार्टी छोड़ चुके हैं।
राहुल गांधी की यात्रा को 10 मार्च 2024 को 57 दिन हो चुके हैं। कांग्रेस की ये 66 दिन की पूरी यात्रा है। 14 जनवरी 2024 को मणिपुर से इसकी शुरुआत हुई थी। 15 राज्यों से होकर 110 जिले पूरी यात्रा में कवर किए जा रहे हैं। मौजूदा वक्त में ये यात्रा गुजरात में है, जहां से वो महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। 17 मार्च को मुंबई में यात्रा का समापन होना है, लेकिन उससे पहले पार्टी जरूरत सिमटने की ओर पहुंच चुकी है। एक और अहम बात ये कि 14 जनवरी को यात्रा की शुरुआत हुई थी और उसी दिन कांग्रेस से एक बड़े नेता का इस्तीफा हो गया था। उसके बाद से सिलसिला लगातार चल रहा है और ये पूरा घटनाक्रम लोकसभा चुनावों से ठीक पहले जारी है।
कांग्रेस के बड़े धुरंधरों ने पार्टी को अलविदा कहा
आपको पहले वो राज्य गिनाते हैं, जहां बड़े-बड़े धुरंधर नेताओं ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया। महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश और केरल समेत कई और राज्य भी हैं। इतना ही नहीं, कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, मौजूदा सांसद, पूर्व सांसद और पूर्व विधायक तक शामिल हैं। पूरी लिस्ट यहां…
महाराष्ट्र
Advertisement
- कांग्रेस के दिग्गज नेता मिलिंद देवड़ा
- पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण
- महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बसवराज पाटील
- पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी
गुजरात
- कांग्रेस के दिग्गज नेता नारण राठवा
- बड़े ओबीसी नेता अर्जुन मोढवाडिया
- राज्य इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष अंबरीश डेर
- माणावदर से विधायक अरविंद लडाणी
- खंभात से विधायक रहे चिराग पटेल
- वीजापुर बैठक से विधायक रहे सीजे चावडा
राजस्थान
Advertisement
- पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय
- जिला प्रमुख रेशम मालवीय
- जिला कांग्रेस महासचिव अक्ष्यराज पाटीदार
- पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया (पार्टी छोड़ने की चर्चा)
मध्य प्रदेश
- पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज नेता सुरेश पचौरी
- पूर्व सांसद गजेंद्र राजूखेड़ी
- कांग्रेस के पूर्व विधायक संजय शुक्ला
- पिपरिया से विधायक रहे अर्जुन पलिया
- देपालपुर से विधायक रहे विशाल पटेल
- भोपाल जिला इकाई के पूर्व अध्यक्ष कैलाश मिश्रा
- छात्र शाखा की प्रदेश इकाई के पूर्व प्रमुख अतुल शर्मा
- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक चंसोरिया
उत्तर प्रदेश
- लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री
- कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह
उत्तराखंड
- पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी के बेटे मनीष खंडू
हिमाचल प्रदेश (कांग्रेस से बगावत की)
- विधायक सुधीर शर्मा
- विधायक राजिंदर राणा
- विधायक इंदर दत्त लखनपाल
- विधायक देविंदर कुमार भुट्टू
- विधायक रवींद्र ठाकुर
- विधायक चैतन्य शर्मा
केरल
- पूर्व CM के करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल
छत्तीसगढ़
- कांग्रेस महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला
- अकलतरा से पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू
बिहार
- विधायक सिद्धार्थ सौरभ
- विधायक मुरारी प्रसाद गौतम
झारखंड
- राज्य में कांग्रेस की एकमात्र सांसद गीता कोड़ा
- जामताड़ा जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा
- कांग्रेस के जिला महासचिव त्रिशानु
असम
- कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राणा गोस्वामी
- अपूर्वा भट्टाचार्य का कांग्रेस सचिव पद से इस्तीफा
ओडिशा
- पूर्व विधायक निहार रंजन महानंदा
पश्चिम बंगाल
- कौस्तव बागची कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए
अरुणाचल प्रदेश
- 6 बार के विधायक लोम्बो तायेंग
- विधायक निनोंग ईरिंग
- विधायक वांगलिन लोवांगडोंग
- पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी (प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा)
भारत जोड़ो यात्रा में भी लगा था कांग्रेस को झटका
राहुल गांधी की ये 'भारत जोड़ो यात्रा' का पार्ट-2 है। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और इसका समापन 30 जनवरी 2023 जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में हुआ था। हालांकि यात्रा की शुरुआत से पहले ही कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने पार्टी छोड़ दी थी। म्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री आजाद ने 26 अगस्त 2022 को कांग्रेस की प्राथमिकता सदस्यता से इस्तीफा दिया था।
कांग्रेस छोड़ने वाले और भी दिग्गजों की बात करें तो ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरपीएन सिंह और जितिन प्रसाद समेत नेताओं के नाम गिने जाते हैं। ये ऐसे नेता थे, जो कभी राहुल गांधी के इर्द-गिर्द ही नजर आते थे।
Published By : Amit Bajpayee
पब्लिश्ड 10 March 2024 at 09:58 IST