अपडेटेड 4 June 2024 at 12:17 IST

BREAKING: दिलचस्प हुआ लोकसभा चुनाव, रुझानों में NDA ने बहुमत का आंकड़ा किया पार, INDI भी 200 प्लस

Lok Sabha Election Results News: लोकसभा चुनावों के शुरुआती रुझानों ने मुकाबला दिलचस्प बना दिया है। देशभर की 543 में से 542 लोकसभा सीटों पर मतगणना हो रही है।

Follow : Google News Icon  
Lok Sabha Election Results 2024
Lok Sabha Election Results 2024 | Image: Republic

Lok Sabha Election Results 2024: लोकसभा चुनावों के शुरुआती रुझानों ने मुकाबला दिलचस्प बना दिया है। देशभर की 543 में से 542 लोकसभा सीटों पर मतगणना हो रही है, क्योंकि सूरत सीट पर बीजेपी उम्मीदवार को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया था। अभी सुबह 8 बजे से 11 बजे तक के रुझानों से देश की धड़कनें तेज हैं। हालांकि 11 बजे तक के रुझानों में NDA को बहुमत मिल चुका है, लेकिन INDI गठबंधन भी 200 का आंकड़ा पार कर चुका है। इसके चलते सरकार बनाने के लिए NDA और INDI गठबंधन में कड़ी टक्कर हो गई है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। दोपहर 12 बजे तक 235 सीटों पर बीजेपी को बढ़त हासिल हुई। हालांकि कांग्रेस पार्टी दूसरे नंबर पर चल रही है। कांग्रेस ने 99 सीटों पर बढ़त बनाई है। हालांकि बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने मंगलवार को 543 सीटों के लिए उपलब्ध रुझानों में बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। एनडीए को दोपहर 12 बजे तक 285 सीटों पर बढ़त रही। INDI अलायंस तकरीबन 235 सीटों पर आगे चल रहा है। अभी तक विपक्षी दलों का ये प्रदर्शन एग्जिट पोल के अनुमानों की तुलना में काफी बेहतर दिख रहा है।

उत्तर प्रदेश में बीजेपी को बड़ा नुकसान

उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा परिवर्तन हुआ है। यहां भारतीय जनता पार्टी को बड़ा नुकसान हो रहा है। यहां समाजवादी पार्टी ने बीजेपी को पछाड़ दिया है। 12 बजे तक जारी चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, अखिलेश यादव की पार्टी सपा 36 सीटों आगे निकली। सपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस 9 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बीजेपी को 32 सीटों पर बढ़त मिली है। दो सीटों पर राष्ट्रीय लोकदल और एक सीट पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) को बढ़त हासिल है।

बहुमत के लिए 272 सीटों की जरूरत

देश में लोकसभा की कुल 543 सीटें हैं। केंद्र में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को 272 सीटों की जरूरत रहेगी। 2019 में बीजेपी ने अकेले 303 सीटें जीती थीं, जबकि उसके नेतृत्व वाले NDA 91 को 354 सीटें हासिल सीटें हासिल हुईं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'मोदी सरकार कुछ घंटों की मेहमान', तेजस्वी के नेता ने दिया बड़ा बयान

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 4 June 2024 at 11:32 IST