'मोदी सरकार कुछ घंटों की मेहमान...' लोकसभा चुनाव का रुझान देख तेजस्वी के नेता ने दिया बड़ा बयान
Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की रुझानों पर रिएक्शन देते हुए बिहार में आरजेडी के नेता मृत्युंजय तिवारी ने बड़ा बयान दे दिया।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती जारी है। अभी तक हुए रुझानों के अनुसार NDA 300 आंकड़े के करीब है, लेकिन INDI गठबंधन ने भी 226 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। रुझानों पर रिएक्शन देते हुए बिहार में आरजेडी के नेता मृत्युंजय तिवारी ने बड़ा बयान दे दिया।
आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने लोकसभा चुनाव के रुझानों पर रिएक्शन देते हुए कहा कि परिणाम इंडिया गठबंधन के पक्ष में आएंगे। केंद्र में मोदी की सरकार कुछ घंटों की मेहमान है। सरकार की विदाई होने जा रही है। कांटे का मुकाबला चल रहा है। अंतिम परिणाम इंडिया गठबंधन के पक्ष में ही आएंगे। हवा में बदलाव दिख रहा है, मौसम बदल रहा है, सरकार भी बदलने जा रहा है। बिहार में इंडिया गठबंधन बेहतर कर रहा है। 25 से ज्यादा सीटें इंडिया गठबंधन बिहार में जीत रहा है।
आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने आगे कहा कि आज इंडिया गठबंधन का मंगल ही मंगल होगा। बिहार की जनता ने तेजस्वी यादव के वादों पर भरोसा किया है। सूर्य ढलते-ढलते ये सरकार चली जाएगी, देश में नई सरकार, नया सवेरा होगा। जनता के वोट का अपहरण ना हो, उनके वोट की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी बनती है। हम मतों का चीरहरण, अपहरण नहीं होने देंगे।
बिहार में कौन आगे, कौन पीछे?
बिहार की बात करें तो यहां ज्यादातर सीटों पर बीजेपी और जदयू आगे चल रही है। हॉट सीटों की बात करें तो काराकाट सीट से भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह शुरुआती रुझानों में पीछे चल रहे हैं। काराकाट सीट से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आगे चल रहे हैं।
Advertisement
हाजीपुर सीट से चिराग पासवान लीड बनाए हुए हैं, जबकि पूर्णिया से निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव पीछे चल रहे हैं। हिंदुस्तान आवाम मोर्चा पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी गया सीट से 11548 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के अनुभवी नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री रविशंकर प्रसाद बेगूसराय सीट से बढ़त बनाए हुए हैं। दरभंगा से बीजेपी के उम्मीदवार गोपाल जी ठाकुर 6447 वोटों से आगे चल रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: वाराणसी से अजय राय ने बनाई बढ़त तो फूले नहीं समा रहे, बोले- BJP की मिठाई धरी रह जाएगी, अब मोदी आगे