अपडेटेड 4 June 2024 at 13:10 IST

Khadoor Sahib: जेल से चुनाव लड़ने वाले अमृतपाल सिंह ने सबको चौंकाया, पंजाब की इस सीट से बंपर बढ़त

लोकसभा चुनावों में खडूर साहिब की जनता ने अमृतपाल सिंह को अपना कंधों पर बैठा लिया है और बंपर बढ़त दिलाई है। अमृतपाल ने जेल के अंदर से लोकसभा का चुनाव लड़ा है।

Follow : Google News Icon  
Amritpal Singh Khadoor Sahib
Amritpal Singh | Image: File

Amritpal Singh Khadoor Sahib: जेल में बंद खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह ने लोकसभा चुनावों में अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया है। पंजाब की खडूर साहिब सीट से अमृतपाल सिंह ने चुनाव लड़ा है और वो भी जेल के अंदर से। अमृतपाल सिंह को 2023 में गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद से वो असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। हालांकि लोकसभा चुनावों में खडूर साहिब की जनता ने अमृतपाल सिंह को अपना कंधों पर बैठा लिया है और बंपर बढ़त दिलाई है।

अमृतपाल सिंह लोकसभा चुनाव 2024 में पंजाब की खडूर साहिब सीट से जीत की ओर बढ़ रहे हैं। चुनाव आयोग के आंकड़े बता रहे हैं कि दोपहर 1 बजे तक अमृतपाल सिंह ने 1 लाख 10 हजार से ज्यादा वोटों से बढ़त हासिल की है। कांग्रेस के प्रत्याशी कुलबीर सिंह जीरा दूसरे नंबर पर हैं। आम आदमी पार्टी के लालजीत सिंह भुल्लर तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'जो है वो है...' छिंदवाड़ा से बेटे नकुलनाथ के पिछड़ने पर कमलनाथ का बयान

कौन है अमृतपाल सिंह?

अमृतपाल सिंह एक खालिस्तानी कट्टरपंथी है। वो अमृतसर जिले के बाबा बकाला तहसील के जल्लूपुर खेड़ा गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं। पेशे से किसान अमृतपाल ने पंजाब में अपना एक संगठन भी बना रखा है, जिसका नाम 'वारिस पंजाब दे' है। अमृतपाल इस संगठन का मुखिया है।

Advertisement

अमृतपाल को 2023 में गिरफ्तार किया गया था, जब उसने और अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ अपने एक साथी की रिहाई के लिए पुलिस थाने पर धावा बोला था। अमृतपाल ने तलवारों और हथियारों के साथ पुलिस स्टेशन को घेरा था। अमृतपाल सिंह वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। उसने जेल से ही निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा है।

यह भी पढ़ें: 'मोदी सरकार कुछ घंटों की मेहमान', तेजस्वी के नेता ने दिया बड़ा बयान

Advertisement

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 4 June 2024 at 12:20 IST