Updated April 27th, 2024 at 15:48 IST
Lok Sabha Election: कांग्रेस ने पहले देश का विभाजन किया, अब संपत्ति बांटने की साजिश रच रही- CM योगी
सीएम योगी ने कहा कि एक तरफ 'सबका साथ, सबका विकास' के नारे के साथ भाजपा और NDA है और दूसरी तरफ कांग्रेस-सपा का INDI गठबंधन है।
Advertisement
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनावों के लिए दो चरणों का मतदान हो चुका है। पहले चरण में 102 और दूसरे चरण में 88 सीटों पर पर उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। तीसरे चरण के लिए पार्टियों ने प्रचार में पूरी ताकत लगा है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनावों के लिए धुंआधार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। हाथरस में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि एक तरफ 'सबका साथ, सबका विकास' के नारे के साथ भाजपा और NDA है और दूसरी तरफ कांग्रेस-सपा का INDI गठबंधन है। कांग्रेस ने 1947 में देश का विभाजन कराया। पहले देश को बांटा और अब कांग्रेस अपने घोषणापत्र में कह रही है कि हम भारत में संपत्ति का सर्वे करवाएंगे।
Advertisement
INDI गठबंधन आपकी संपत्ति बांटने की साजिश रच रहा- CM योगी
सीएम योगी ने कहा कि अगर आपके बाप-दादा ने 4 कमरों का घर बनाया है तो आप 2 कमरो में रहो, 2 कमरे कांग्रेस और सपा के अधिकार में चला जाएगा। पहले देश को बांटा, आज आपकी संपत्ति को बांटने की साजिश ये लोग कर रहे हैं।
Advertisement
'विकसित भारत' के लिए भाजपा जरूरी- योगी
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकसभा चुनाव सात चरणों में कराए जा रहे हैं, कल दो चरण पूरे हो गए हैं। सूरत में एक लोकसभा सीट बीजेपी जीत चुकी है। पूरे देश में एक ही आवाज गूंज रही है, 'फिर एक बार, मोदी सरकार'। पीएम मोदी ने पिछले 10 सालों में इसके लिए काफी काम किया है। मैं यहां आपको यह बताने आया हूं कि 'आत्मनिर्भर भारत' और 'विकसित भारत' के लिए भाजपा जरूरी है।
Advertisement
विपक्ष हार का ठीकरा EVM पर फोड़ता है- सीएम योगी
Advertisement
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब भी कांग्रेस, सपा या INDI गठबंधन से जुड़े दूसरे दल जब भी चुनाव हार रहे होते हैं तब ये हार का ठीकरा EVM पर फोड़ने का प्रयास करते हैं। 2014 से लगातार आप ये बात सुन रहे हैं, पिछले साल हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी। क्या ये बैलेट पेपर से बनी थी? 2009 में केंद्र में UPA की सरकार बनी। क्या ये बैलेट पेपर से बनी थी? कांग्रेस और उसके सहयोगी दल देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। जो लोग आज EVM को नकार रहे हैं ये वही लोग हैं जो बैलेट लूटने का काम करते थे। अब तक दो चरणों के चुनाव में रूझान फिर एक बार मोदी सरकार के हैं।
इसे भी पढ़ें : 'कुछ दिन और इंतजार करिए', खड़गे ने अमेठी, रायबरेली सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों पर कहा
Advertisement
Published April 27th, 2024 at 15:48 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।