अपडेटेड 5 June 2024 at 09:43 IST

'आशा करता हूं...' पूर्वी दिल्ली सीट से मनोज तिवारी से हारने के बाद कन्हैया कुमार ने क्या कहा?

मनोज तिवारी भाजपा के भरोसे पर खरे उतरे हैं। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सीट से मनोज तिवारी ने 138778 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है।

Follow : Google News Icon  
Kanhaiya Kumar reaction after defeat from manoj tiwari delhi north east
Kanhaiya Kumar reaction after defeat from manoj tiwari delhi north east | Image: R Bharat

Delhi Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ गए हैं। दिल्ली की सभी 7 सीटों पर बीजेपी ने कब्जा जमा लिया है। चुनाव से पहले बीजेपी ने राजधानी से अपने 6 उम्मीदवारों को बदलने का फैसला किया था और एक पुराने सांसद पर भरोसा जताया था। मनोज तिवारी भाजपा के भरोसे पर खरे उतरे हैं। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सीट से मनोज तिवारी ने 138778 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार को पटखनी दी है।

मनोज तिवारी से चुनाव हारने के बाद कन्हैया कुमार ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने X हैंडल पर लिखा कि मैं उत्तर-पूर्वी दिल्ली की जनता, कांग्रेस पार्टी और हमारे चुनाव में अपना योगदान देने वाले समस्त कार्यकर्ताओं, साथियों और इंडिया समूह के सभी सहयोगी दलों का दिल से धन्यवाद अदा करता हूं।

कन्हैया कुमार ने क्या लिखा?

कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार ने आगे लिखा कि इस भीषण गर्मी में चुनाव करवाना एक कठिन ज़िम्मेदारी थी। इस जिम्मेदारी के सफल निर्वहन के लिए चुनाव आयोग, पुलिस, सुरक्षाकर्मी एवं नगरीय प्रशासन भी बधाई के पात्र हैं।

अंत में मेरे विपक्षी उम्मीदवार मनोज तिवारी जी को तीसरी बार सांसद चुने जाने पर बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ। आशा करता हूं कि वो जनता की आकांक्षाओं पर खड़े उतरेंगे।

Advertisement

इंडिया समूह को उत्तर पूर्वी दिल्ली की जनता ने विपक्ष की भूमिका निभाने का आदेश दिया है। उनका हुक्म सर - आंखों पर, हम इस क्षेत्र की जनता के लिए एक सक्रिय एवं सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएँगे और उनकी मांगों और मुद्दों के लिए निरंतर आवाज़ उठाते रहेंगे।

Advertisement

मनोज तिवारी ने जनता का जताया आभार

तीसरी बार सांसद बनने के बाद मनोज तिवारी ने पूर्वी नॉर्थ ईस्ट की जनता को धन्यवाद किया। उन्होंने वीडियो पोस्ट कर कहा, नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। दिल्ली की सातों सीटों पर जनता ने बीजेपी का साथ दिया है और इसके लिए मैं दिल से उन्हें शुक्रिया कहना चाहता हूं। 

इसे भी पढ़ें: जो मेरा जोश पूछ रहे उन्हें... अमेठी से हार के बाद स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, लिखा भावुक पोस्ट

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 5 June 2024 at 09:43 IST