अपडेटेड 28 March 2024 at 20:26 IST

Shiv Sena Candidates List: शिव सेना (शिंदे) ने 8 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

Lok Sabha Elections: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।

Follow : Google News Icon  
Eknath Shind
एकनाथ शिंदे | Image: PTI

Lok Sabha Elections: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने बृहस्पतिवार को राज्य की आठ लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की, जिसमें सात मौजूदा सांसद भी शामिल हैं।

इसने रामटेक (सुरक्षित) सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक राजू परवे को टिकट दिया, जहां 19 अप्रैल को मतदान होगा। परवे हाल में शिवसेना में शामिल हुए थे। इस सीट पर मौजूदा सांसद शिवसेना के कृपाल तुमाने हैं।

सूची में अन्य सात नाम, सभी मौजूदा सांसद, राहुल शेवाले (मुंबई दक्षिण मध्य), संजय मांडलिक (कोल्हापुर), सदाशिव लोखंडे (शिरडी), प्रतापराव जाधव (बुलढाणा), हेमंत पाटिल (हिंगोली), श्रीरंग बार्ने ( मावल) और धैर्यशील माने (हतकनंगले) शामिल हैं।

गोविंदा ने ज्वाइन की पार्टी

वहीं दूसरी ओर, नब्बे के दशक के मशहूर अभिनेता और शानदार हास्य कला व अनोखे नृत्य के लिए चर्चित गोविंदा 14 वर्ष के अंतराल के बाद बृहस्पतिवार को राजनीति में वापसी करते हुए महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना में शामिल हो गए।

Advertisement

कांग्रेस के पूर्व लोकसभा सदस्य रहे गोविंदा चुनावी मौसम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुए।

दशकों लंबे करियर में कई सुपरहिट फिल्म में अभिनय करने वाले गोविंदा ने 2004 के चुनाव में चुनावी राजनीति में धमाकेदार प्रवेश किया था। “हीरो नंबर 1” के अभिनेता गोविंदा ने उस साल बड़ा उलटफेर करते हुए मुंबई उत्तर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता राम नाइक को हराया था।

Advertisement

शिंदे ने 60 वर्षीय अभिनेता का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि वह समाज के सभी वर्गों में लोकप्रिय हस्ती हैं। इस मौके पर गोविंदा ने कहा कि 2004 से 2009 के बीच राजनीति में उनके पहले कार्यकाल के बाद उन्हें कभी नहीं लगा था कि वह इस क्षेत्र में वापसी करेंगे।

अभिनेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास अविश्वसनीय है। जून 2022 में मुख्यमंत्री बनने वाले शिंदे ने कहा कि मुंबई में सकारात्मकता व समृद्धि है और महानगर में प्रदूषण का स्तर भी कम हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोविंदा बिना किसी पूर्व शर्त के उनकी पार्टी में शामिल हुए हैं। शिंदे ने इन बातों को खारिज कर दिया कि वह चुनाव के मद्देनजर पार्टी में शामिल हुए हैं।

(इनपुटः PTI भाषा के साथ रिपब्लिक भारत)

ये भी पढ़ेंः जेल में बंद आजम खान सपा के लिए लोकसभा चुनाव में कैसे करेंगे प्रचार? स्टार प्रचारकों में शामिल, List

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 28 March 2024 at 19:36 IST