71 मंत्रियों में 27 OBC, 10 SC, 5 ST... जानिए मोदी 3.0 कैबिनेट का जातीय समीकरण

पीएम मोदी की नई कैबिनेट में जातीय समीकरण का खास ध्यान रखा गया। मंत्रिमंडल के जरिए बीजेपी ने जातीय गणित को साधने की कोशिश की।

Follow : Google News Icon  
Modi Cabinet 3.0
मोदी कैबिनेट 3.0 | Image: PTI

Modi Cabinet 3.0:  नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। रविवार (9 जून) को राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कुल 72 सांसदों को मोदी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसमें कुल 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्‍वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों और 36 राज्‍य मंत्रियों शामिल रहे।

पीएम मोदी की नई कैबिनेट में जातीय समीकरण का खास ध्यान रखा गया। मंत्रिमंडल में तमाम जातियों को उचित स्थान देने का काम किया गया है।

किस समाज से कितने मंत्री?

मंत्रिमंडल के जरिए बीजेपी ने जातीय गणित को साधने की कोशिश की। सामान्य वर्ग जिन्हें बीजेपी का कोर वोटर माना जाता है, उससे 28 मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा ओबीसी से 27 और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (एसईबीसी) से दो मंत्री बनाए गए। इस वर्ग से 29 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में जगह मिली। इसके अलावा 10 दलित, 5 आदिवासी और 5 अल्‍पसंख्‍यक जा‍ति के सांसद भी मंत्रीमंडल में शामिल रहे।

यूपी से बनाए गए सबसे ज्यादा मंत्री

वहीं तमाम राज्यों के प्रतिनिधियों को भी कैबिनेट में मौका दिया गया। मोदी सरकार 3.0 में उत्तर प्रदेश और बिहार का दबदबा देखने को मिला। नए मंत्रिपरिषद में इन दो राज्यों से ही अधिकतम प्रतिनिधित्व मिला है। उत्तर प्रदेश को सबसे ज्यादा 11 मंत्री पद मिले हैं। वहीं, बिहार से आने वाले कुल आठ मंत्रियों में से चार को कैबिनेट पद मिले हैं। मंत्रिपरिषद में महाराष्ट्र से दो कैबिनेट मंत्रियों समेत कुल छह मंत्री बने हैं। गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान से पांच-पांच सांसदों को मंत्री बनाया गया है।

Advertisement

33 नए चेहरे मंत्रिमंडिल में शामिल

इस बार मोदी सरकार 3.0 का स्वरूप काफी बदला बदला होगा। मोदी कैबिनेट से 37 मंत्रियों का पत्ता कटा है। तो वहीं 33 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। क्योंकि इस बार बीजेपी अकेले बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पाई। ऐसे में 11 एनडीए के सहयोगी दलों को भी स्थान दिया गया है।

यह भी पढ़ें: स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर ही नहीं... मोदी कैबिनेट 3.0 से 37 मंत्रियों का कटा पत्ता, कौन-कौन शामिल?

Advertisement
Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड