32 साल से लालटेन को वोट दे रहे हैं, लालू से पूछिए- कोई डिप्टी CM मुसलमान क्यों नहीं, PK ने उठाए सवाल

जन सुराज पदयात्रा पर निकले चुनावी स्ट्रैटजिस्ट प्रशांत किशोर ने मुसलमान आरक्षण को लेकर लालू प्रसाद यादव के बयान पर हमला बोला। एक सवाल पूछा जिसमें जवाब छिपा था!

Prashant Kishor
प्रशांत किशोर | Image: PTI/File

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने बुधवार को आरक्षण और अल्पसंख्यकों के मुद्दे पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख और सूबे के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बयान की बखिया उधेड़ी। कहा कि मुसलमान 32 साल से लालटेन को वोट दे रहे हैं, समय आ गया है जब मुसलमानों को राजद अध्यक्ष से पूछना चाहिए कि मुसलमान को आजतक उप-मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाया या कोई बड़ा मंत्रालय क्यों नहीं दिया?

इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने दूसरे राज्यों में मजदूरी के लिए जा रहे बिहार वासियों का मुद्दा भी उठाकर राजद समेत तमाम राजनीतिक पार्टियों को घेरा। पूछा किया कि बिहार के नेता बच्चों को अनपढ़ क्यों रहने दिया?

आपके बच्चे जाते हैं गुजरात...

एक सवाल का जवाब देते हुए पीके ने कहा- जब तक आप समाज में सुधार नहीं लाएंगे, आपके बच्चे गुजरात और तमिलनाडु में जाकर मजदूरी ही करेंगे, फिर यहां के लोगो का भला कैसे होगा। मैं बिहार में 18 महीने से पैदल चल रहा हूं, 5 हजार से ज्यादा गांव में जाने के बाद मैं रोज मंच से कहता हूं कि दलितों के बाद सबसे ज्यादा गरीब, बदहाल, फटेहाल अगर बिहार में कोई है तो वो मुसलमान है।

मुसलमान लालटेन को वोट देता है

पीके ने कहा- लेकिन 32 साल से मुसलमानों ने लालटेन का साथ नहीं छोड़ा है। 30-32 सालों में मुसलमानों ने RJD से कभी नहीं पूछा कि आपके नेता सड़क और ग्रामीण कार्य मंत्री रहे फिर हमारे गांव में सड़क, नाली और गली क्यों नहीं बना है? आप स्वास्थ्य मंत्री थे फिर बच्चों के लिए अस्पताल और दबाई क्यों नहीं है? आप शिक्षा मंत्री थे फिर हमारे बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था क्यों नहीं है? मुसलमान इन सारी परेशानियों के बावजूद लालटेन को वोट देता है... समय आ गया है जब मुसलमानों को राजद अध्यक्ष से पूछना चाहिए कि मुसलमान को आजतक उप-मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाया या कोई बड़ा मंत्रालय क्यों नहीं दिया?

Advertisement

क्या कहा था लालू ने?

लालू यादव ने तीसरे फेज की वोटिंग के दौरान मुसलमान आरक्षण की बात की। कहा, 'वोट हमारे तरफ जा रहा है .. बीजेपी वाले डर गए है कि लोगों को सिर्फ भड़का रहे हैं...बीजेपी वाले संविधान को खत्म करना चाहते हैं... जनता समझ गई है बीजेपी को .. आरक्षण तो मिलना चाहिए मुसलमानों को पूरा।'

ये भी पढ़ें- 'हिम्मत हो तो केरल के गो हत्यारे को रायबरेली बुलाकर दिखाएं', स्मृति ईरानी की राहुल गांधी को चुनौती

 

Advertisement
Published By:
 Kiran Rai
पब्लिश्ड