मां के जाने के बाद मेरा पहला चुनाव था...कोटि-कोटि माता-बहनों ने प्रेरणा दी- भावुक होकर बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विक्ट्री स्पीच देते हुए भावुक भी हुए। देश की माता बहनों को प्रेरणादायक बताया।

PM modi victory speech
पीएम हुए इमोशनल | Image: x/@bjp4india

PM Modi 3.0: एनडीए मेजोरिटी के साथ केंद्र में सरकार बनाने जा रही है। बीजेपी देश की सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है तो वहीं ओडिशा में पहली बार अपने बूते बीजेपी सरकार बनाने को तैयार है। पीएम मोदी ने इस सबका जिक्र अपने विजयी भाषण में किया।  उन्होंने दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में अपनी बातें रखी। कार्यकर्ताओं को सराहा, चुनाव आयोग की प्रशंसा की और मतदान के लिए मतदाताओं का आभार जताया।

प्रधानमंत्री भावुक भी हुए और उसका कारण भी साझा किया। उन्होंने जम्मू कश्मीर का भी जिक्र किया और दावा किया कि तीसरे कार्यकाल में देश बड़े फैसले से नया अध्याय लिखेगा ये मोदी की गारंटी है।

भावुक हुए किया मां को याद

पीएम ने मंच से कहा-NDA का दूसरा कार्यकाल विकास और विश्वाश कर कार्यकाल रहा है... तीसरी बार जो आशीर्वाद NDA को मिला है में इसके सामने जनता जनार्दन के सामने में नतमस्तक हूं...आज का ये पल  निजी तौर पर मेरे लिए भी भावुक पल है ...मेरी मां के जाने के बाद ये मेरा पहला चुनाव था…देश की माताओ -बहनों ने मुझे मां की कमी नहीं खलने दी।

जम्मू कश्मीर ने दिखाया आईना

पीएम ने जम्मू कश्मीर पर भी राय रखी। उन्होंने कहा- इस बार भारत में जितने लोगों ने मतदान किया। वह दुनिया के अन्य लोकतांत्रिक देशों की जनसंख्या से भी ज्यादा है। जम्मू कश्मीर ने रिकॉर्ड मतदान करके दुनिया में भारत को बदनाम करने वालों को आईना दिखा दिया है। मैं देश भर के सभी दलों, सभी उम्मीदवारों का अभिनंदन करता हूं। सभी की भागीदारी के बिना लोकतंत्र की सफलता संभव नहीं है।

Advertisement

1962 के बाद पहली बार…

मोदी ने केंद्र में हैट्रिक को ऐतिहासिक करार दिया। बोले- इस चुनाव के इस जनादेश के कई पहलू हैं। 1962 के बाद पहली बार कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद तीसरी बार वापस आई है। राज्यों में जहां भी विधानसभा के चुनाव हुए वहां पर एनडीए को भव्य विजय मिली। अरुणाचल प्रदेश आंध्र प्रदेश सिक्किम या ओडिशा हो। इन राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। शायद उन्हें जमानत बचाना भी मुश्किल हो गया होगा। भाजपा ओडिशा में सरकार बनाने जा रही है। लोकसभा चुनाव में भी ओडिशा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

ये भी पढ़ें- मैं देश की जनता का आभारी हूं, यह 140 करोड़ देशवासियों की जीत है- NDA की हैट्रिक पर बोले PM मोदी

Advertisement
Published By:
 Kiran Rai
पब्लिश्ड