मैं देश की जनता का आभारी हूं, यह 140 करोड़ देशवासियों की जीत है- NDA की हैट्रिक पर बोले PM मोदी
लोकसभा चुनावों में एनडीए को मिलती बढ़त और जीत पर प्रधानमंत्री ने 140 करोड़ देशवासियों का आभार जताया।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

PM Speaks After Result 2024: लोकसभा चुनावों में एनडीए को मिलती बढ़त और जीत पर प्रधानमंत्री ने 140 करोड़ देशवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा आजाद इतिहास के इतिहास में 1962 के बाद ऐसा दूसरी बार हुआ है कि कोई सरकार तीसरी बार रिपीट कर रही हो। एनडीए के पक्ष में जाते नतीजों के बाद बीजेपी हेडक्वाटर में जीत के जश्न का आयोजन किया गया।
मोदी ने मंच पर आते ही भारत माता की जय और जय जगन्नाथ से अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा- इस आशीर्वाद के लिए मैं समस्त देश वासियों का ऋणी हूं। आज बड़ा मंगल है। इस पावन दिन एनडीए की लगातार तीसरी बार सरकार बननी तय है। हम सभी जनता जर्नादन के बहुत आभारी हैं। देशवासियों ने भाजपा पर एनडीए पर पूर्ण विश्वास जताया है। आज की ये विजय दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है। ये भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है। ये विकसित भारत के प्रण की जीत है। ये सबका साथ, सबका विकास मंत्र की जीत है।