मैं चोरों को चैन नींद से सोने नहीं दूंगा, उनकी नींद उड़ा दूंगा- भ्रष्टाचारियों को PM मोदी की दो टूक
झारखंड के कोडरमा में पीएम मोदी ने बड़ा ऐलान किया और कहा कि मैं चोरों को चैन नींद से सोने नहीं दूंगा। मैं उनकी नींद उड़ा दूंगा और उनके खजाने भी खाली कर दूंगा।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनावों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड़ प्रचार कर रहे हैं। झारखंड के कोडरमा में एक रैली को संबोधित करके हुए पीएम ने बड़ा ऐलान किया और कहा कि मैं चोरों को चैन नींद से सोने नहीं दूंगा। मैं उनकी नींद उड़ा दूंगा और उनके खजाने भी खाली कर दूंगा।
पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड में आज अपनी आस्था का पालन करना मुश्किल हो गया है। जिहादी मानसिकता वाले घुसपैठिए झुंड बनाकर हमला कर रहे हैं। झारखंड सरकार आंखें मूंदकर बैठी हुई है।
कांग्रेस के सांसद के घर से नोटों के पहाड़ निकले- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यहां कांग्रेस के एक मंत्री, मंत्री के कर्मचारी और कर्मचारी के नौकर के घर से नोटों के पहाड़ निकल रहे हैं। यह नोटों के पहाड़ इतने बड़े हैं कि गिनते-गिनते मशीन हाफ जाती है। कांग्रेस के सांसद के घर से नोटों के पहाड़ निकले, इनके सिर पर किसका हाथ है? ये जो भी करते हैं वह शाही परिवार के इशारे से करते हैं। यह तो शुरुआत है मैं तो और खजाने खोजने वाला हूं।
Advertisement
JMM-कांग्रेस-लेफ्ट का इंडी-गठबंधन राइयों का सबसे बड़ा मॉडल- पीएम मोदी
मैंने लाल किले से कहा था, मैं भारत को भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण से मुक्त कराने के लिए अपना जीवन खपा दूंगा। JMM-कांग्रेस-लेफ्ट का इंडी-गठबंधन, इन सारी बुराइयों का सबसे बड़ा मॉडल है। मैं चोरों को चैन की नींद सोने नहीं दूंगा। मैं उनकी नींद भी उड़ा दूंगा और उनके खजाने भी खाली कर दूंगा। ये पैसे आपके हैं, इन पैसों के मालिक आप हैं। कोई चोरी-लूट नहीं कर सकता है। मोदी इन पर कड़ी कार्रवाई कर रहा है, इसलिए ये मोदी को गोली मारने की बात करते हैं।
Advertisement
मोदी की कब्र खोदने के सपने देखने वाला यहां देखें-पीएम मोदी
उन्होंनें कहा कि JMM, कांग्रेस और RJD वाले बौखलाए हुए हैं। कोडरमा में INDI गठबंधन के एक नेता ने मुझे गोली मारने की बात कही थी। जो मोदी की कब्र खोदने के सपने देख रहे हैं वे यहां आए और यह नजारा देखें। गोली मारने वालो यही मेरा सुरक्षा कवच है।