Published 15:20 IST, May 17th 2024

2 करोड़ की कार से चलते हैं पवन सिंह, मां के पास ये गाड़ी; कितनी संपत्ति की मालकिन हैं प्रतिमा सिंह?

Pawan Singh Mother Net Worth: पवन सिंह करोड़ों के मालिक हैं ये तो सबको पता है, लेकिन अब सब ये जानना चाहते हैं कि उनकी मां प्रतिमा देवी के पास कितनी संपत्ति है।

Reported by: Ritesh Kumar
Follow: Google News Icon
  • share
पवन सिंह की मां के पास कितनी संपत्ति? | Image: instagram
Advertisement

Pawan Singh Mother: बिहार की हॉट काराकाट सीट से भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ-साथ उनकी मां ने भी नामांकन कर सबको चौंका दिया है। मीडिया से बातचीत के दौरान पवन सिंह ने साफ किया कि घर में कोई बागी सुर नहीं बल्कि ये उनके प्लान का हिस्सा है। पावर स्टार की मां का नाम प्रतिमा देवी सिंह है। उन्होंने मंगलवार को काराकाट लोकसभा सीट से नामांकन भरने की आखिरी तारीख के दिन पर्चा भरा। इससे पहले पवन सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो करोड़ों की कार से रोड शो करने पहुंचे थे।

पवन सिंह करोड़ों के मालिक हैं ये तो सबको पता है, लेकिन अब सब ये जानना चाहते हैं कि काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने उतरीं उनकी मां प्रतिमा देवी के पास कितनी संपत्ति है। आइए विस्तार से जानते हैं।

Advertisement

पवन सिंह की मां के पास कितनी संपत्ति?

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की मां ने काराकाट सीट से नामांकन भरने के दौरान चुनाव आयोग को अपने हलफनामे में बताया कि उनके पास एक ग्रैंड विटारा गाड़ी है, जो इसी साल यानि 20224 में खरीदी गई है। इस कार की कीमत 17,50,850 है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि उनके पास 50 ग्राम सोना और 100 ग्राम चांदी है। जिसकी कीमत 3 लाख, 57 हजार है।

पवन सिंह की मां ने अपने हलफनामे में बताया कि उनके पास 2.6 एकड़ कृषि योग्य जमीन है, जिसकी कीमत 30 लाख है। काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार प्रतिमा देवी ने बताया कि उनके पास कुल चल संपत्ति 21 लाख से अधिक है।

Advertisement

चुनावी मैदान में क्यों उतरी पवन की मां?

पवन सिंह की मां ने जैसे ही नामांकन किया स्टार एक्टर पवन सिंह पर कई तरह के सवाल उठने लगे। ये भी खबरें आईं कई कहीं वो चुनाव लड़ने से पीछे तो नहीं हट जाएंगे। हालांकि, भोजपुरी स्टार ने बताया कि उनके चुनाव लड़ने में कई बाधाएं आ रही है और यही वजह है कि उन्होंने कुछ सोच समझकर अपनी मां को चुनावी मैदान में उतारा है। उन्होंने आगे कहा कि वो चुनाव से अपना नाम वापस नहीं लेंगे और उनपर किसी तरह का दबाव नहीं है।

इसे भी पढ़ें: पवन सिंह के खिलाफ काराकाट सीट से उनकी मां ने क्यों भरा नामांकन? भोजपुरी स्टार ने बताई बड़ी वजह

Advertisement

 

14:25 IST, May 16th 2024