BREAKING: सियासी हलचल तेज! एक ही फ्लाइट से पटना से दिल्ली आएंगे नीतीश कुमार-तेजस्वी यादव
Election: नीतीश कुमार NDA की बैठक तो तेजस्वी इंडी अलायंस की मीटिंग में शामिल होने के लिए दिल्ली आ रहे हैं।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Lok sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आने के बाद देश में सियासी हलचल तेज है। आज (5 जून) को दिल्ली में NDA गठबंधन और इंडी अलायंस की अहम बैठक होने जा रही है। इस बीच बड़ी खबर ये आ रही है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार और पूर्व डिप्टी सीएम व RJD नेता तेजस्वी यादव एक ही फ्लाइट से दिल्ली आ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव आज सुबह 10.40 बजे विस्तारा की फ्लाइट से पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। नीतीश कुमार NDA की बैठक में शामिल होंगे। वहीं तेजस्वी इंडी अलायंस की मीटिंग का हिस्सा बनेंगे।
नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के एक ही फ्लाइट में सफर करने की खबर से देश में सियासी हलचल और तेज होने लगी है। क्योंकि जिस तरह से चुनाव परिणाम आए हैं, उसमें संभावना जताई जा रही है कि विपक्षी गठबंधन नीतीश कुमार को अपने खेमे में लाने की कोशिश कर सकता है।
दिल्ली में NDA की अहम बैठक
बता दें कि आज दिल्ली में शाम 4:30 बजे NDA की बैठक अहम होगी, जिसमें शामिल होने के लिए घटकदलों के नेता दिल्ली आ रहे हैं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान के अलावा जीतनराम मांझी और TDP चीफ चंद्रबाबू नायडू भी दिल्ली आएंगे। एनडीए के अलावा आज शाम ही इंडी अलायंस की भी बड़ी बैठक होने जा रही है।
Advertisement
नीतीश-नायडू की भूमिका अहम
इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को पूर्ण बहुमत हासिल किया है। एनडीए ने 292 सीटों पर जीत हासिल की है। हालांकि बीजेपी बहुमत के आंकड़े से दूर रह गई, जिसके चलते सरकार बनाने के लिए उसे अपने सहयोगी दलों के समर्थन की जरूरत है। ऐसे में नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू की भूमिका अहम है, क्योंकि JDU ने 12 और TDP ने 16 सीटों पर जीत दर्ज की है।