नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू बने किंगमेकर, Bihar CM को मिला डिप्टी PM का ऑफर?
Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू किंगमेकर बन गए हैं।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और चंद्रबाबू नायडू किंगमेकर बन गए हैं। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि इंडी ब्लॉक ने नीतीश कुमार को डिप्टी सीएम बनाने का ऑफर दिया है, जबकि चंद्रबाबू नायडू को ऑफर दिया गया है कि आंध्रप्रदेश को स्पेशल स्टेटस का दर्जा दिया जाएगा।
आपको बता दें कि नीतीश कुमार की जेडीयू वर्तमान में 15 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि एनडीए कुल 13 सीटों पर आगे है, जबकि विपक्ष का इंडी ब्लॉक 9 सीटों पर आगे है। दिलचस्प बात यह है कि राजद राज्य में सबसे ज्यादा वोट शेयर वाली पार्टी के रूप में अपनी स्थिति बनाए हुए है। उसने कुल मतदान का 23% वोट हासिल किया।
सम्राट चौधरी से नहीं मिले
इससे पहले BJP नेता सम्राट चौधरी CM नीतीश से मिलने पहुंचे थे, लेकिन नीतीश उनसे नहीं मिले। असल में, लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के बीच उपमुख्यमंत्री के सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनकी मुलाकात नहीं हुई। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री से सम्राट चौधरी की मुलाकात नहीं हुई और बिना मुख्यमंत्री से मुलाकात के ही सम्राट चौधरी निकल गए। मुख्यमंत्री के सम्राट चौधरी से मुलाकात की खबर को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की जा रही है।
बिहार में सियासी हलचल तेज
बिहार में राजनीतिक माहौल चरम पर पहुंचता जा रहा है। 19 अप्रैल से 1 जून के बीच सात चरणों में लोकसभा सीटों के लिए हुए मतदान के बाद पूरे बिहार में 36 से अधिक केंद्रों पर गिनती चल रही है।
Advertisement
आपको बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए ने बिहार की 40 में से 39 सीटों पर जीत हासिल की। बीजेपी ने 17 सीटें जीतीं, जेडीयू ने 16 सीटें जीतीं और एलजेपी ने 6 सीटें जीतीं। कांग्रेस सिर्फ एक सीट जीतने में सफल रही, जबकि तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाली राजद एक भी सीट जीतने में असफल रही।
ये भी पढ़ेंः लोकसभा चुनाव के रुझान के बाद बिहार बढ़ी सियासी हलचल, CM नीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट चौधरी लेकिन...