UP-बिहार का दबदबा, महाराष्ट्र से 6 मंत्री...मोदी सरकार 3.0 में किस राज्य को मिला कितना प्रतिनिधित्व?

Cabinet Oath Ceremony: गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान से पांच-पांच सांसदों को मंत्री बनाया गया है।

Follow : Google News Icon  
modi government 3.0
किस राज्य से कितने नेता बने मंत्री? | Image: PTI

Modi Cabinet 3.0: मोदी सरकार 3.0 का शपथ ग्रहण समारोह पूरा हो गया है। रविवार (9 जून) को पीएम मोदी समेत कुल 72 नेताओं ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इनमें 30 कैबिनेट, पांच स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं। मोदी सरकार 3.0 के मंत्रिमंडल में कई पुराने चेहरे को बरकरार रखा गया, तो कई नए चेहरों को भी जगह मिली है।

मोदी सरकार 3.0 में उत्तर प्रदेश और बिहार का दबदबा देखने को मिला। नए मंत्रिपरिषद में इन दो राज्यों से ही अधिकतम प्रतिनिधित्व मिला है। वहीं लिस्ट में महाराष्ट्र भी पीछे नहीं हैं।

यूपी के 11 तो बिहार के 8 मंत्री को जगह

लोकसभा में सबसे अधिक 80 सदस्य भेजने वाले उत्तर प्रदेश को 11 मंत्री पद मिले हैं, जिनमें एक कैबिनेट मंत्री शामिल हैं। वहीं, बिहार से आने वाले कुल आठ मंत्रियों में से चार को कैबिनेट पद मिले हैं। मंत्रिपरिषद में महाराष्ट्र से दो कैबिनेट मंत्रियों समेत कुल छह मंत्री बने हैं। गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान से पांच-पांच सांसदों को मंत्री बनाया गया है।

किस राज्य से कितने मंत्री?

वहीं बात अन्य राज्यों की करें तो हरियाणा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु से तीन-तीन मंत्री बनाए गए हैं। इसके साथ ही ओडिशा, असम, झारखंड, तेलंगाना, पंजाब, पश्चिम बंगाल और केरल को दो-दो मंत्रिपद मिले हैं।

Advertisement

हरियाणा से तीन नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह

कैबिनेट में हरियाणा से तीन मंत्री बनाए गए। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखा है। इस बार BJP ने हरियाणा की पांच लोकसभा सीट पर जीत हासिल की है। उनमें से तीन जीतने वाले उम्मीदवारों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के अलावा BJP के दो अन्य दिग्गज नेताओं राव इंद्रजीत सिंह और कृष्ण पाल गुर्जर को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। वह केंद्र में मोदी के पहले और दूसरे कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं। बता दें कि हरियाणा में इस साल विधानसभा के चुनाव भी होने है।

यह भी पढ़ें: निर्मला सीतरमण, जयशंकर... मोदी के 'स्पेशल 72' में इन पुराने चेहरों को रखा गया बरकरार

Advertisement
Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड