Mainpuri Seat: मैनपुरी से जीत के बाद डिंपल यादव की आई पहली प्रतिक्रिया, बोलीं- जनता ने BJP को...
चुनाव जीतने के बाद डिंपल यादव ने दी पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस जीत का श्रेय सपा प्रमुख अखिलेश यादव को बताया।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Mainpuri Result 2024 Dimple Yadav Reacts: उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल लोकसभा सीट में शुमार मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने बंपर जीत हासिल की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 2 लाख 21 हजार 639 वोटों से शिकस्त दी। मैनपुरी में मिली जीत के बाद डिंपल यादव ने पहली प्रतिक्रिया दी। दावा किया कि मैनपुरी ने एक सकारात्मक राजनीति को चुना है।
एक सवाल के जवाब में डिंपल यादव ने कहा कि भाजपा के बहुत सारे केन्द्रीय मंत्री और राज्यमंत्री चुनाव हारे हैं। देश को इंडिया गठबंधन में एक उम्मीद की किरण नजर आ रही है।
जनता ने तोड़ा अंहकार
इंडी को मिली बड़ी जीत के सवाल पर डिंपल पर कहा- अखिलेश यादव का नारा पूरे उत्तर प्रदेश में तीव्रता के साथ दौड़ा, जिसका परिणाम हमें नजर आया... उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा को सबक सिखाया है भाजपा का अहंकार तोड़ा है... हम बहुमत के बहुत नजदीक हैं। ये राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी है कि इसे आगे कैसे ले जाना है...भाजपा के बहुत सारे केन्द्रीय मंत्री और राज्यमंत्री चुनाव हारे हैं। देश को इंडिया गठबंधन में एक उम्मीद की किरण नजर आ रही है।
भाजपा प्रत्याशी को हराया
बता दें कि डिंपल ने भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह की हराया। डिंपल ने कुल 5 लाख 98 हजार 526 वोट हासिल किए। वहीं जयवीर सिंह को 376887 वोट मिले। बसपा प्रत्याशी शिव प्रसाद यादव 66814 वोट हासिल कर सके। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट मुलायम परिवार का मजबूत गढ़ माना जाता है। यहां भारतीय जनता पार्टी और इंडी गठबंधन के उम्मीदवार के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला। पिछले चुनाव में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और उनके निधन के बाद उपचुनाव में डिंपल यहां से जीती थीं। इस बार भी डिंपल के सामने अपना प्रदर्शन दोहराने की चुनौती थी जिसे उन्होंने बखूबी पूरा किया।योगी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने यहां भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। मैनपुरी में तीसरे चरण में 7 मई को मतदान हुआ, जिसमें 58.59 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।