अपडेटेड 30 March 2024 at 17:30 IST

BJP ने इलेक्शन मेनिफेस्टो कमेटी का किया ऐलान, राजनाथ सिंह करेंगे अध्यक्षता; पूरी लिस्ट

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। BJP ने BJP ने इलेक्शन मेनिफेस्टो कमेटी का ऐलान किया है।

Follow : Google News Icon  
Lok Sabha Elections 2024 LIVE: PM Modi, Amit Shah Among 40 Star Campaigners of BJP in Karnataka
पीएम मोदी और अमित शाह | Image: X

Lok Sabha Elections: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को 27 सदस्यीय घोषणा पत्र समिति गठित कर दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इस समिति का अध्यक्ष, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को संयोजक और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को सह-संयोजक बनाया गया है।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने इस समिति के गठन को मंजूरी दी है। समिति में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव, धर्मेंद्र प्रधान, स्मृति ईरानी और राजीव चंद्रशेखर के अलावा पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कुछ पूर्व उपमुख्यमंत्री भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्रियों में ये नाम शामिल

मुख्यमंत्रियों में गुजरात के भूपेंद्र पटेल, मध्य प्रदेश के मोहन यादव, असम के हिमंत विश्व शर्मा और छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय के नाम हैं जबकि पूर्व मुख्यमंत्रियों में शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे के नाम हैं।

समिति के अन्य सदस्यों में पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, राधामोहन दास अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा, ओ पी धनखड़, अनिल एंटनी शामिल हैं।

Advertisement

पूरी लिस्ट

1-राजनाथ सिंह- उत्तर प्रदेश- अध्यक्ष

2- निर्मला सीतारमन-तमिलनाडु-संयोजक

Advertisement

3- पीयूष गोयल- महाराष्ट्र- सह-संयोजक

4- अर्जुन मुंडा- झारखण्ड- सदस्य

5- भूपेन्द्र यादव-राजस्थान-सदस्य

6- अर्जुनराम मेघवाल-राजस्थान- सदस्य

7- किरेन रिजीजू- अरुणाचल प्रदेश-सदस्य

8-अश्विनी वैष्णव- ओडिशा- सदस्य

9-धर्मेन्द्र प्रधान- ओडिशा- सदस्य

10-भूपेन्द्र पटेल- गुजरात- सदस्य

11-डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा-असम- सदस्य

12-विष्णुदेव साय- छत्तीसगढ़- सदस्य

13-डॉ० मोहन यादव- मध्य प्रदेश- सदस्य

14-शिवराज सिंह चौहान-मध्य प्रदेश-सदस्य

15-वसुन्धरा राजे- राजस्थान- सदस्य

16- स्मृति ईरानी- उत्तर प्रदेश- सदस्य

17- जुएल ओराम- ओडिशा- सदस्य

18-रविशंकर प्रसाद- बिहार- सदस्य

19-सुशील मोदी- बिहार-सदस्य

20-केशव प्रसाद मौर्य- उत्तर प्रदेश-सदस्य

21-राजीव चन्द्रशेखर-कर्नाटक-सदस्य

22-विनोद तावड़े- महाराष्ट्र- सदस्य

23-डॉ० राधामोहन दास अग्रवाल- उत्तर प्रदेश-सदस्य

24-मनजिंदर सिंह सिरसा- दिल्ली- सदस्य

25-ओपी धनखड़- हरियाणा- सदस्य

26-अनिल एंटनी- केरल- सदस्य

27-तारीक मंसूर- उत्तर प्रदेश- सदस्य

भाजपा ने पिछले माह ही लोकसभा चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र को तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। पार्टी ने लोगों से सुझाव मांगने के लिए अलग-अलग इलाकों में 'रथ' भी रवाना किए थे।

भाजपा अपने घोषणा पत्र को ‘संकल्प पत्र’ कहती है। सूत्रों के मुताबिक, इस बार का घोषणा पत्र गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। पार्टी का इस बार का घोषणा पत्र 2047 तक देश को विकसित बनाने की ‘योजना’ पर भी आधारित होगा। सूत्रों के मुताबिक 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान से पहले पार्टी अपना घोषणा पत्र जारी कर सकती है।

(इनपुटः PTI भाषा के साथ रिपब्लिक भारत)

ये भी पढ़ेंः जम्मू कश्मीर में ‘घरेलू विवाद’ के चलते चाचा ने भतीजे को गोली मारी, मौत

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 30 March 2024 at 15:36 IST