अपडेटेड 30 April 2024 at 15:58 IST

लोकसभा चुनावों के बीच कांग्रेस को एक और झटका, 6 बार के विधायक हजारों समर्थकों के साथ BJP में शामिल

विजयपुर तहसील में आयोजित लोकसभा प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर की सभा में कांग्रेस के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक भाजपा में शामिल हुए ।

Follow : Google News Icon  
6 time Congress MLA joins BJP
6 time Congress MLA joins BJP | Image: Republic

Lok Sabha Election: देश में लोकसभा चुनावों के लिए मतदान हो रहा है। दो चरणों के मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो चुका है। तीसरे चरण के लिए मतदान 7 मई को होना है। तीसरे चरण के मतदान से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के बड़ा झटका लगा है।

विजयपुर तहसील में आयोजित लोकसभा प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर की सभा में कांग्रेस के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक भाजपा में शामिल हुए । उनके साथ ही मुरैना जिले की महापौर ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 6 बार के विधायक रामनिवास रावत उनके हजारों की संख्या में समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए।

ये पहली बार नहीं है जब मध्य प्रदेश में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हों। इससे पहले करीब 2.5 लाख कांग्रेसी कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।

कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी बीजेपी में शामिल

Advertisement

सोमवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि कांग्रेस के प्रत्याशी ने भाजपा की सदस्यता के लिए आवेदन किया है, हम उसके आवेदन पर विचार कर रहे हैं। अगर उन्हें भाजपा ज्वाइन करनी हुई तो हम उन्हें भाजपा ज्वाइन कराएंगे भी। लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष जिस शहर में रहता हो उसे शहर का प्रत्याशी लोकसभा की टिकट लौट रहा है इसका मतलब यह है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस्तीफा देना चाहिए।

भाजपा का परिवार बढ़ रहा है- मोहन यादव

Advertisement

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि चुनाव के ऐलान से लेकर अब तक करीब ढाई लाख कांग्रेसी और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं और आगे भी शामिल होने की कोशिश कर रहे हैं करीब 179 पूर्व विधायक पार्टी ज्वाइन कर चुके हैं, भारतीय जनता पार्टी का मध्य प्रदेश में जो ग्राफ बढ़ रहा है, उसमें अधिकांश कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हो रहे, यह हमारे लिए खुशी का विषय है लेकिन कांग्रेस को विचार करना चाहिए कि आखिर उनके कार्यकर्ता क्यों पार्टी छोड़ रहे हैं उनके संगठन की हालत क्यों हुई है यह कांग्रेस के विचार करने का विषय है मध्य प्रदेश के सभी क्षेत्रों से कांग्रेस के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उन्होंने भरोसा जताया है। 

इसे भी पढ़ें : बांसुरी ने नई दिल्ली सीट से भरा नामांकन, बोलीं-हम मोदी सरकार की परफॉर्मेंस रिपोर्ट जनता तक ले जाएंगे

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 30 April 2024 at 15:58 IST