अपडेटेड 18 March 2024 at 10:51 IST

डर सबको लगता है! चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे कांग्रेस के दिग्गज, लंबी है नामों की लिस्ट

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस के कई ऐसे दिग्गज नेता है, जो अपनी ही सीट से चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
Loksabha Election Congress Candidate
लोकसभा चुनाव 2024 | Image: PTI/@plpunia-x

देश में आगामी लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। राजनीतिक दल लोकसभा सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी, हो या आम आदमी पार्टी या फिर कांग्रेस, सभी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है और अन्य सीटों पर भी कर रहे हैं। कांग्रेस की बात करें तो पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी कर दी है। अबतक कांग्रेस के 82 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो चुका है। दूसरी लिस्ट सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता अपनी ही लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने में हिचक रहे हैं।

इसमें कांग्रेस के जिन नेताओं का नाम उन्हें पार्टी का फायर ब्रांड माना जाता है लेकिन आलम ये है कि लोकसभा चुनाव लड़ने की ये हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।

इन कांग्रेस नेताओं का नाम चर्चा में है-

  1. अमेठी- राहुल गांधी, सांसद, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस
  2. रायबरेली- प्रियंका गांधी, महासचिव कांग्रेस, पूर्व यूपी प्रभारी
  3. बाराबंकी- पीएल पुनिया, पूर्व सांसद राज्यसभा
  4. गोंडा- नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व मंत्री यूपी सरकार
  5. महराजगंज- सुप्रिया श्रीनेत, राष्ट्रीय  प्रवक्ता कांग्रेस
  6. वाराणसी- अजय राय, प्रदेश अध्यक्ष यूपी कांग्रेस
  7. प्रयागराज- प्रमोद तिवारी, राज्यसभा सांसद, पूर्व विधायक
  8. फरुखाबाद- सलमान खुर्सीद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार
  9. रामपुर- संजय कपूर, पूर्व विधायक, प्रभारी रामपुर
  10. बदायूं- सलीम शेरवानी, पूर्व लोकसभा सांसद
  11. कानपुर- राजीव शुक्ला, राज्यसभा सांसद
  12. फतेहपुर सीकरी- राज बब्बर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, फ़िल्म अभिनेता, पूर्व सांसद
  13. अयोध्या- निर्मल खत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यूपी, पूर्व सांसद
  14. प्रतापगढ़- इमरान प्रतापगढ़ी, राज्यसभा सांसद
  15. जालौन- ब्रिजलाल खाबरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यूपी, पूर्व सांसद
  16. मुरादाबाद- मोहम्मद अजहरुद्दीन पूर्व क्रिकेटर, पूर्व सांसद
  17. कुशीनगर- अजय कुमार लल्लू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस, पूर्व विधायक

यूपी की बरेली और अमेठी सीट की बात करें तो एक समय तक ये कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। हालांकि, अमेठी में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हराकर कांग्रेस के किले पर अपनी जीत का झंडा गाड़ दिया। इन दोनों सीटों के सहारे कांग्रेस के कई दिग्गज नेता लोकसभा तक पहुंचे हैं। ऐसे में अब इस बात पर असमंजस बना हुआ है कि क्या आखिर इन दोनों सीटों पर आखिर कांग्रेस किसे उतारने वाली है।

क्या अमेठी से 5वीं बार राहुल गांधी लड़ेंगे चुनाव?

एक तरफ जहां प्रियंका गांधी के चुनाव ना लड़ने की चर्चा है तो वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने की बात फोकस में है। उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने के बाद वायनाड से राहुल गांधी के मैदन में उतरने की खबरों पर मुहर लग गया है। हालांकि, अब देखना ये होगा कि क्या 5वीं बार भी राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ने वाले हैं या नहीं।

Advertisement

हालांकि, अमेठी से भाजपा एक बार फिर से स्मृति ईरानी को चुनावी मैदान में उतारने जा रही है। ऐसे में एक बार फिर से स्मृति ईरानी और राहुल गांधी के बीच मुकाबला देखने का मौका मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल को ED ने DJB केस में भेजा समन, जिस मामले में पेश होने को कहा वो पहले वाले से अलग, कैसे?

Advertisement

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 18 March 2024 at 08:36 IST