अपडेटेड 26 April 2024 at 09:21 IST
दूसरे फेज में 33 फीसदी प्रत्याशी करोड़पति, सबसे अमीर कांग्रेस के वेंकटरमणे,जानें कहां से ठोक रहे ताल
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में करोड़पति भी कम नहीं हैं तो 6 ऐसे भी हैं जिनकी प्रॉपर्टी जीरो है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Venkataramane Gowda: वेंकटरमणे गौड़ा पेशे से कॉन्ट्रैक्टर हैं और दूसरे चरण के सबसे अमीर उम्मीदवार भी। कांग्रेस की ओर से जेडीएस उम्मीदवार और पूर्व सीएम पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी को चुनौती दे रहे हैं।
हलफनामे में इन्होंने कुल संपत्ति 622 करोड़ बताई है। मतलब इस फेज के नंबर 1 पायदान पर हैं इनके बाद कांग्रेस के ही डीके सुरेश 593 करोड़ रुपए के साथ और तीसरे नंबर पर भाजपा की मथुरा से उम्मीदवार हेमा मालिनी का नाम आता है। फिल्म स्टार के पास 278 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
डीके सुरेश को दूसरे नंबर पर धकेला
गौड़ा ने अमीरी के मामले में 2019 के सबसे धनी उम्मीदवार डीके सुरेश को पीछे छोड़ दिया है। 16.28 करोड़ रुपए की वार्षिक आय के साथ पहले नंबर पर हैं। दाखिल हलफनामे के मुताबिक उनकी पत्नी कुसुम के पास 329.32 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्ति है। एडीआर के मुताबिक, वेंकटरमण गौड़ा ने 2,12,78,08,148 रुपए की चल संपत्ति और 4,10,19,20,693 रुपए की अचल संपत्ति घोषित की है, इस तरह उनकी कुल संपत्ति 6,22,97,28,841 रुपए है। उनके पास कोई कृषि भूमि नहीं है, लेकिन उनकी अन्य संपत्तियों की कीमत 237.11 करोड़ रुपए है।
डीके कुमरस्वामी को चुनौती
कर्नाटक में जनता दल सेक्युलर (JDS) भाजपा संग गठबंधन में है। JDS के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। 2019 में इसी सीट से उनके बेटे निखिल कुमारस्वामी चुनाव हार गए थे। तब भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सुमालाथा ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस ने यहां से वेंकटरमणे गौड़ा को टिकट दिया है। उनके भाई गौरीबिदानूर सीट से निर्दलीय विधायक हैं।
Advertisement
दूसरे फेज के करोड़पति और शून्य संपत्ति वाले उम्मीदवार
ADR के अनुसार, सेकेंड फेज में 1,192 उम्मीदवारों में से 390 यानि 33 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं। इनके पास एक करोड़ या उससे अधिक की संपत्ति है। कैंडिडेट्स के पास औसत संपत्ति 5.17 करोड़ रुपए है। 6 उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति शून्य बताई है, जबकि तीन के पास 300 से 1,000 रुपए की संपत्ति है।
महाराष्ट्र के नांदेड़ से निर्दलीय उम्मीदवार लक्ष्मण नागोराव पाटिल के पास कुल संपत्ति 500 रुपए है। केरल के कासरगोड़ से राजेश्वरी केआर ने 1000 रुपए और महाराष्ट्र के अमरावती से पृथ्वीसम्राट मुकींद्राव दीपवंश ने 1,000 रुपए की कुल संपत्ति घोषित की है।
Advertisement
ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election Voting: 2 पूर्व CM और तीन फिल्मी सितारे, दूसरे चरण की ये हैं हाईप्रोफाइल सीट्स
Published By : Kiran Rai
पब्लिश्ड 26 April 2024 at 09:21 IST