'मेरे बारे में बुरा-भला कहते हैं...' कंगना रनौत ने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को फिर घेरा
Mandi Lok Sabha Election 2024 : कंगना रनौत ने विक्रमादित्य सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि जो इस जगह को अपनी रियासत बताते हैं, वो यहां आते भी नहीं हैं।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Mandi Lok Sabha Election 2024 : हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट पर चुनाव दिलचस्प हो गया है। यहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने कंगना के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे और बुशहर राजघराने से ताल्लुक रखने वाले विक्रमादित्य सिंह को मैदान में उतारा है। दोनों प्रत्याशी एक दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी कर रहे हैं। विक्रमादित्य सिंह के खुले चैलेंज के बाद अब कंगना रनौत का बयान सामने आया है।
कंगना रनौत ने कांग्रेस प्रत्याशी पर वार करते हुए कहा कि जो इस जगह को अपनी रियासत बताते हैं, वो यहां आते भी नहीं हैं। लोगों से वोट मांगने हुए कंगना ने वादा किया कि मैं आपकी सेवा में कोई कमी नहीं छोडूंगी। वोट की अपील करते हुए कंगना है कहा कि आपको मोदी को जिताना है। हम हिमाचल से नारा देते हैं, हिमाचल से 4 की 4।
'मेरे बारे में बुरा-भला कहते हैं'
कंगना रनौत ने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 'जनता ने मोदी को इन कुकर्मी कांग्रेसियों को सजा देने के लिए चुना है। कांग्रेस प्रत्याशी मेरे बारे में बुरा-भला कहते हैं। कांग्रेस ने देश को 60 साल से भी ज्यादा समय तक देश को पीड़ित रखा। बीजेपी ने आपकी बहन, आपकी बेटी कंगना को मंडी से प्रत्याशी बनाया है। मैं मानती हूं, मां ने मुझे यहां बुलाया है, अपने दर्शन दिए।'
कंगना को विक्रमादित्य सिंह का चैलेंज
इससे पहले मंडी लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने कंगना पर हमला बोलते हुए कहा था, ‘जिस तरह की भाषा शैली का इस्तेमाल वे (कंगना रनौत) कर रही हैं वो हिमाचल की संस्कृति में नहीं है। वे टपोरी शब्दावली का इस्तेमाल कर रही हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि वो मुंबई में रहकर टपोरी शब्दावली की आदी हो गई हैं। ऐसी भाषा शैली के लिए तो उन्हें मैं नमस्कार ही करता हूं।
Advertisement
कंगना को खुली चुनौती देते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा, ‘मैं उन्हें खुली चुनौती देता हूं कि वो मंच पर आकर हिमाचल के मुद्दों और अपने विजन को लेकर मुझसे खुली बहस करें। उनको ना हिमाचल के बारे जानकारी है और ना देश के इतिहास के बारे जानकारी है।’
ये भी पढ़ें : 'ये निर्लज सरकार है, इनको सिर्फ मनमानी चाहिए', दिल्ली की AAP सरकार पर शाजिया इल्मी का आरोप